AIIMS में कोरोना ब्लास्ट , एम्स के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ सहित 384 कोरोना पोजेटिव

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
AIIMS में कोरोना ब्लास्ट , एम्स के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ सहित 384 कोरोना पोजेटिव
पटना 21 अप्रैल 2021 - बिहार में भी तेजी से कोरोना महामारी पैर फैलाती जा रही है और राज्य में संक्रमण के मामले में नया रिकॉर्ड बन गया क्योंकि मंगलवार को पहली बार 10 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए. इस बीच पटना एम्स में कोरोना बम फूट गया है. एम्स में 384 डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं.

पटना एम्स (AIIMS) के मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने आज बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल के अब तक 384 डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं.

कोरोना के लगातार बढ़ते मामले के बीच बिहार में पंचायत चुनाव टाल दिए गए हैं. अप्रैल के अंत में चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होनी थी लेकिन अब इसे टाल दिया गया है. महामारी को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव टाल दिया और 15 दिनों के बाद फिर से स्थिति की समीक्षा की जाएगी और निर्णय लिया जाएगा.

राज्य में रिकॉर्डतोड़ नई संख्या इससे पहले बिहार के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में मंगलवार को बीते 24 घंटों में 10,455 कोरोना संक्रमित सामने आए. इस दौरान 51 मरीजों की जान भी गई. यानी, हर घंटे दो मरीजों की मौत कोरोना से हुई. राज्य में नए मरीज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं और ठीक होने वाले मरीजों की दर कम होती जा रही है. राज्य में रिकवरी रेट लगातार घट रही है.

बिहार में अब तक कोरोना के 3,42,059 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 1,841 मरीजों की जान जा चुकी है. फिलहाल मंगलवार तक 56,354 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. जबकि, इससे एक दिन पहले सोमवार को 49,527 एक्टिव केसेस थे. यानी, एक ही दिन में एक्टिव केसेस में करीब 7 हजार का इजाफा हो गया।

इस बीच राजधानी पटना के अस्पतालों में मांग के अनुरूप 25 प्रतिशत ही ऑक्सीजन की सप्लाई हो पा रही है. ऑक्सीजन नहीं मिलने की वजह से कोरोना संक्रमित मरीजों के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है।

सोर्स - आज तक
AIIMS में कोरोना ब्लास्ट , एम्स के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ सहित 384 कोरोना पोजेटिव

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH