पूरा छत्तीसगढ़ हुआ लॉक , प्रदेश के अंतिम जिले में भी आज से लगा ताला , आदेश जारी

छत्तीसगढ़ , 20-04-2021 8:52:48 PM
Anil Tamboli
पूरा छत्तीसगढ़ हुआ लॉक , प्रदेश के अंतिम जिले में भी आज से लगा ताला , आदेश जारी
रायपुर 20 अप्रैल 2021 - छत्तीसगढ़ में कोरोना का कोहराम लगातार जारी है। प्रदेश में इसके संक्रमण के अनियंत्रित हालात को देखते हुए सभी 28 जिलों में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। अलग-अलग तारीखों तक सभी जिलों में पाबंदी लगाई गई है। 

ताजा आदेश सुकमा जिले को लेकर जारी किया गया है। यहां 20 अप्रैल की शाम 6 बजे से 01 मई की सुबह 07 बजे तक संपूर्ण पाबंदी के निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि, इस दौरान मेडिकल व अन्य अति आवश्यक सेवाएं चालू रखी जाएंगी। इससे पहले अलग तारीखों में विभिन्न जिलों में लॉकडाउन का ऐलान किया जा चुका है।

कोरोना के दूसरे स्ट्रेन के दौरान प्रदेश में सबसे पहले दुर्ग जिले में लॉकडाउन का ऐलान किया गया। यहां 06 अप्रैल से ही संपूर्ण पाबंदियां लागू हैं। इसके बाद राजधानी रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, पेंड्रा, सरगुजा, महासमुंद, धमतरी समेत अन्य जिलों में लॉकडाउन के आदेश जारी किए गए। कोरोना संक्रमण के मामलों के साथ ही मरीजों की मौत के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में कोरोना की चेन को रोकने के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीते 24 घण्टे में 13834 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 165 लोगों की मौत हो गई है। राजधानी रायपुर में 2378 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में 11815 लोगों ने कोरोना को मात दी। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 01 लाख 29000 है। कुल पीड़ितों की संख्या हुई 5 लाख 58 हजार 674 है। कोरोना से अब तक प्रदेश में 6083 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक कुल 423591 मरीज इस महामारी से ठीक हुए है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH