छत्तीसगढ़ , फर्जी डॉक्टरों के क्लिनिक पर प्रसासन का छापा , क्लिनिक सील करने के साथ लगाया भारी जुर्माना

बलौदा बाजार , 19-04-2021 3:49:58 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ , फर्जी डॉक्टरों के क्लिनिक पर प्रसासन का छापा , क्लिनिक सील करने के साथ लगाया भारी जुर्माना
बलौदाबाजार 19 अप्रैल 2021 - छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए पूरे जिलों में लॉकडाउन लगा दिया है। कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण को देख ग्रामीण क्षेत्रों मे बगैर कोरोना जांच के सर्दी और बुखार का इलाज करने वाले झोलाछाप डाक्टरों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. झोलाछाप डाक्टर्स पर जिला प्रशासन ने जुर्माना लगाया है. पलारी तहसीलदार हरिशंकर पैकरा और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त टीम ने झोलाछाप डॉक्टर्स के दवाखानों में छापेमार कार्रवाई की है।

दरअसल, झोलाछाप और अपंजीकृत डॉक्टर बड़ी संख्या में लोगों सर्दी-खांसी वाले मरीजों का इलाज कर रहे थे, तभी प्रशासन की टीम पहुंची. प्रशासन की टीम ने 01 लाख 17 हजार रुपये राशि का जुमार्ना लगाया गया है. साथ ही इनके अवैध 9 दवाखानों को सील किया गया है।

उक्त जुमार्ना प्रशासन ने जीवन दीप समिति के माध्यम से लगाया है. तहसीलदार हरिशंकर
पैकरा ने बताया कि रविवार को ऐसे 9 डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिसमें पलारी के आरआर जाल से 7 हजार, रोहांसी से आरके वर्मा से 20 हजार, आसिम दास बंगाली से 10 हजार, ओएन मनहरे से 10 हजार, ओड़ान एचसी साहू से 20 हजार रुपये, संडी से महेन्द वर्मा 20 हजार, गुरुचरण साहू से 10 हजार रुपये, विशंभर साहू और चतुर्वेदी से 10-10 हजार रुपये का जुमार्ना वसूल किया गया है।

विजय मानिकपुरी पैकरा ने बताया कि उक्त झोलाछाप डॉक्टर बड़ी संख्या मे ग्रामीणों को कोरोना के लक्षण होने पर भी सर्दी खांसी समझकर इलाज कर रहे थे, जिसके कारण ग्रामीण इनके बातों में आकर कोरोना की जांच नहीं करा रहे थे. इससे लगातार ब्लॉक में संक्रमण बढ़ रहा था. साथ ही ग्रामीणों की तबियत में सुधार के बजाय इनके स्वास्थ्य और बिगड़ रहे थे. कुछ लोगों को अपनी जान भी गवानी पड़ी है।

अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता ने सभी ग्रामीणों से झोलाछाप डॉक्टरों से बचने की सलाह दी है.उन्होंने कहा कि किसी भी तरह लक्षण होने पर और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अनिवार्य रूप से कोविड का निःशुल्क टेस्ट कराएं।

उन्होंने साथ ही आने वाले दिनों में ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है.अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता के निर्देश और बलौदा बाजार एसडीएम महेश राजपूत के मार्गदर्शन पर कार्रवाई की गई है. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग बीएमओ डॉ एफ आर निराला, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश कुमार,टीआई सी आर चंद्रा,सीनियर मेडिकल अफसर ध्रुव,नायब तहसीलदार कुणाल पांडेय सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ , फर्जी डॉक्टरों के क्लिनिक पर प्रसासन का छापा , क्लिनिक सील करने के साथ लगाया भारी जुर्माना
छत्तीसगढ़ , फर्जी डॉक्टरों के क्लिनिक पर प्रसासन का छापा , क्लिनिक सील करने के साथ लगाया भारी जुर्माना

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH