बड़ी खबर , भारतीय रेल चलाएगी ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन , बनाया जा रहा है ग्रीन कॉरिडोर

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , भारतीय रेल चलाएगी ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन , बनाया जा रहा है ग्रीन कॉरिडोर
नई दिल्ली 19 अप्रैल 2021 -  इंडियन रेलवे ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेन का परिचालन अगले कुछ दिनों में करेगा और वह देश भर में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन और ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाएगी.

देश भर में बढ़ते कोरोना के बिगड़ते हालात में ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen Cylinder) और ऑक्सीजन की जल्दी से जल्दी सप्लाई करने के लिए भारतीय रेल ऑक्सीजन एक्सप्रेस (Oxygen Express) ट्रेन चलाने के लिए तैयार है. पीटीआई की खबर के मुताबिक रेलवे ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस ’ ट्रेन का परिचालन अगले कुछ दिनों में करेगा और वह देश भर में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन और ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाएगी.

ऑक्सीजन एक्सप्रेस के रूट में ये शहर (Oxygen Express route)

खबर के मुताबिक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र की सरकारों ने रेलवे से संपर्क कर कहा कि वह लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (Liquid Medical Oxygen) टैंकर चलाने पर विचार करे. रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र से खाली टैंकर सोमवार को चलेंगे जो विशाखापत्तनम, जमशेदपुर, राउरकेला, बोकारो से ऑक्सीजन उठाएंगे.

तैयार किए जा रहे हैं ग्रीन कॉरिडोर (Green corridors are being prepared) 

भारतीय रेल के इस ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन की तेजी से गंतव्य तक पहुंच संभव हो सके, इसके लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किए जा रहे हैं. रेलवे इस ट्रेन के ऑपरेशन के लिए हर तरह से तैयार है. देश के कई राज्यों में कोविड-19 मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर न मिल पाने से कोहराम मचा हुआ है।

देश में कोरोना वायरस बेकाबू हो चले हैं. हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कल सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों में बताया गया है कि बीते 24 घंटे में देश भर में कोरोना से 1501 लोगों ने दम तोड़ दिया है और 02 लाख 61 हजार 500 नए मरीज सामने आए हैं. मंत्रालय के मुताबिक इतने समय में ही 1,38,423 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH