अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान , दिनांक 19 अप्रैल दिन सोमवार
मौसम , 19-04-2021 11:26:54 AM
- अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि -
अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू-कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, अरुणाचल प्रदेश, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय, आंतरिक तमिलनाडु और कर्नाटक के दक्षिण तट पर कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर और बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
सोर्स - skymetweather.com














