महिला के साथ 11 लोगो ने किया गैंग रेप , 11 में से 08 आरोपी कोरोना संक्रमित , पीड़िता की भी रिपोर्ट पोजेटिव

झारखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला के साथ 11 लोगो ने किया गैंग रेप , 11 में से 08 आरोपी कोरोना संक्रमित , पीड़िता की भी रिपोर्ट पोजेटिव
पाकुड़ 18 अप्रैल 2021 - झारखंड के पाकुड़ से सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां एक 35 साल की महिला के साथ 11 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद महिला दो दिन तक अचेत अवस्था में रही।

होश में आने के बाद महिला ने परिजनों के साथ मुफस्सिल थाने पहुंचकर अपने साथ हुई दरिंदगी की शिकायत दर्ज करा दी है।

एसपी मणिलाल मंडल ने इस संबंध में बताया कि टीम गठित कर सभी 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी 11 आरोपियों की कोरोना जांच कराई जिसमें 08 आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकले है और पीड़िता भी कोरोना संक्रमित पाई गई है।

एसपी मणिलाल मंडल ने इस मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों में पीड़ित महिला के रिश्तेदारों भी शामिल हैं. महिला शाम को शौच करने जा रही थी. उसी वक्त रास्ते में कुछ युवक शराब पी रहे थे. महिला को अकेले देखकर आरोपियों ने हथियार के बल पर उसे अगवा कर लिया. कुछ दूर झाड़ियों में ले जाकर आरोपियों ने महिला के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया. इसके बाद आरोपियों ने अपने कुछ और रिश्तेदारों को बुला लिया और पूरी रात महिला के साथ हैवानियत की. सभी आरोपी सुबह महिला को अचेत अवस्था में छोड़कर भाग गए. महिला किसी तरह उठकर घर आई और दो दिन तक अचेत अवस्था में रही।

घटना के बाद परिजनों ने महिला का पहले इलाज कराया. थोड़ा ठीक होने के बाद महिला मुफस्सिल थाने पहुंची और आप बीती सुनाई. पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है पुलिस का कहना है कि युवकों को पहले से जानकारी थी की महिला शाम को शौच करने जाती है. इसके चलते वह सभी हथियार लेकर पहले से ही घात लगाए बैठे थे और शराब का सेवन कर रहे थे।

एसपी मणिलाल मंडल का कहना है कि महिला के साथ गैंगरेप के मामले में कार्रवाई करते हुए 10 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. शुरुआत में पुलिस को एक साथ दस आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली थी. एक नबालिग आरोपी फरार हो गया था लेकिन उसे भी बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने सभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोरोना जांच करवाई. आरोपियों में 08 आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकले है वहीं, जब पीड़िता की जांच करवाई तो पीड़िता भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई. सभी कोरोना पॉजिटिव आरोपियों का कड़ी सुरक्षा के बीच लिट्टीपाडा़ कोविड-19 मैनेजमेंट अस्पातल में इलाज करवाया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH