पंचायत सचिव की पीट पीट कर हत्या , विभागीय कार्य से लौटते वक्त हुआ हमला ,

नारायणपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पंचायत सचिव की पीट पीट कर हत्या , विभागीय कार्य से लौटते वक्त हुआ हमला ,
नारायणपुर 18 अप्रैल 2021 -  नक्सलियों ने फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है। शनिवार को नक्सलियों ने एक ग्राम पंचायत सचिव की निर्मम हत्या कर दी है। मृतक का नाम हरक चौधरी बताया जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, अबूझमाड़ क्षेत्र के ओरछा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पोचावाडा के सचिव की हत्या नक्सलियों द्वारा की गई है। सचिव का नाम हरक चौधरी है। वे शुक्रवार को पंचायत संबंधी कार्य के सिलसिले में ग्राम पंचायत पोचावाड़ा के आश्रित ग्राम रोहताड़ गए हुए थे। 

बताया जा रहा है कि वहां से वापसी के दौरान घात लगाए हुए नक्सलियों ने रास्ते में उन्हें रोका और कुछ दूर ले जाकर डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। 

सचिव की हत्या करने के बाद नक्सलियों ने शव को रोहताड़ पुलिया के पास फेंक दिया। बताया जा रहा है कि हरक 16 अप्रैल को पंचायत संबंधित कार्य व जाति-निवास प्रमाण पत्र के शिविर को लेकर ग्राम पंचायत पोचावाड़ा के आश्रित ग्राम रोहताड़ गया था। यहां से वापस आते समय घात लगाए हुए नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी। 

नक्सलियों ने हत्या कर शव को रोहताड़ पुलिया के पास फेंका और घटनास्थल पर पर्चे व पाम्पलेट फेंके हैं। इसमें नक्सलियों ने पंचायत सचिव की हत्या करने की बात लिखी है। घोर नक्सली क्षेत्र होने के कारण शव रात भर घटना स्थल में पड़ी रही। सुबह होने पर पुलिस ने ग्रामीणों एवं परिजनों की मदद से शव को ब्लॉक मुख्याल ओरछा लाया गया। 

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया। घटना की पुष्टि अतरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर ने की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH