राजधानी अस्पताल में हुई आगज़नी में मृतकों की संख्या बढ़ी , अस्पताल प्रबंधन ने छिपाया था आंकड़ा , पुलिस ने किया प्राथमिकी दर्ज

रायपुर , 18-04-2021 5:22:11 AM
Anil Tamboli
राजधानी अस्पताल में हुई आगज़नी में मृतकों की संख्या बढ़ी , अस्पताल प्रबंधन ने छिपाया था आंकड़ा , पुलिस ने किया प्राथमिकी दर्ज
रायपुर 17 अप्रैल 2021 - राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित राजधानी अस्पताल में हुई आगज़नी मामले में पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन के ख़िलाफ़ अपराध दर्ज कर लिया है, और कुल जमा चार की मौत की जानकारी देने वाले प्रबंधन ने यह भी स्वीकार लिया है कि हादसे में मारे गए मरीज़ों की संख्या पाँच है। अस्पताल प्रबंधन के ख़िलाफ़ पृथक से सीएमएचओ जाँच कर रहे हैं, उनके जाँच प्रतिवेदन के बाद प्रकरण में धाराएँ बढ़ सकती हैं।

शुरुआती दौर में ही पाँच मौतों की सूचना आई थी जिसे प्रबंधन ने चार बताया, लेकिन फिर प्रबंधन ने स्वीकारा कि पाँच मौतें हुई हैं। इनमें से रमेश साहू की मौत जलने से जबकि एल ईश्वर राव,वंदना गजमाला,देवकी सोनकर और भाग्यश्री की मौत धुएँ से दम घूट जाने की वजह से होनी बताई गई है।

रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने बताया की अस्पताल प्रबंधन के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है, प्रारंभिक तौर पर धारा 304A की धारा प्रभावी होगी, CMHO की रिपोर्ट के आधार पर यह देखा जाएगा कि, कोई अन्य धाराएँ आकर्षित होती है या नही
यह अस्पताल 2014 से रजिस्टर्ड है और बीते आठ अप्रैल को कोविड सेंटर के रुप में सूचीबद्ध हुआ है। इसके संचालकों में डॉ सचिन माल, डॉ संजय जाधवानी, डॉ विनोद लालवानी और डॉ अनिंदो रॉय के नाम शामिल हैं।
राजधानी अस्पताल में हुई आगज़नी में मृतकों की संख्या बढ़ी , अस्पताल प्रबंधन ने छिपाया था आंकड़ा , पुलिस ने किया प्राथमिकी दर्ज

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो शुभम अग्रवाल है, पढ़े खास खबर

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH