छत्तीसगढ़ में लॉक डाउन के दौरान अब मुर्गा पोल्ट्री फार्म में नही बल्कि सड़को पर दिखेगा , शुरुआत हो चुकी है अगर देखना हो तो निकलो घरों से बाहर

कोरबा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में लॉक डाउन के दौरान अब मुर्गा पोल्ट्री फार्म में नही बल्कि सड़को पर दिखेगा , शुरुआत हो चुकी है अगर देखना हो तो निकलो घरों से बाहर
कोरबा 14 अप्रैल 2021 -  छत्तीसगढ़ में कोरोना की आक्रमक स्थिति से शासन और प्रसासन दोनो ही परेशान है , लोग घर पर रहे और सुरक्षित रहे इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अपनी जान को जोखिम में डाल कर दिन रात आम लोगो से घर में रहने की अपील कर रहे है लेकिन लोग हैैं कि मानने को तैयार नहीं है। 

ऐसे में कोरबा पुलिस ने ऐेसे लापरवाह लोगो पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। 

बता दे की कोरबा जिले में 12 अप्रैल की दोपहर 03 बजें से टोटल लाॅक डाउन लगा दिया गया है। पुलिस अधिकारी लगातार आम लोगों से बेवजह घर से बाहर नही निकलने की अपील कर रहे है इसके बावजूद कुछ लोग ऐसे भी है कि मानने का नाम नहीं ले रहे है।

लिहाजा ऐेसे लापरवाह लोगों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। कुछ ऐसा ही नजारा कोतवाली थाना के सुनालिया चौक के पास नजर आया, यहां तैनात पुलिस कर्मी सुबह से ही सड़क पर निकलने वाले लोगो से हाथ जोड़कर घर में रहने की अपील करते नजर आये।

बावजूद इसके कुछ ऐसे भी लोग मिले जो शहर में बेवजह घूमते दिखे लिहाजा कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने ऐसे लापरवाह युवको को सबक सिखाने के लिए बीच सड़क पर ही कुछ देर के लिए मुर्गा बनवा दिया, इसके बाद कड़े लहजे में थानेदार ने चेतावनी दे दी कि यदि दोबारा ऐसी गलती हुई तो सीधे अपराध दर्ज करने की कार्रवाई पुलिस करेगी।

गौरतलब है कि कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों के आकड़े रोज बढ़ने के साथ ही मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। बावजूद इसके ऐसी भयावह स्थिति को देखने के बाद भी कुछ लोग समझने को तैयार नही है। लिहाजा ऐसे बेपरवाह लोगों के लिए कोरबा पुलिस ने बीच सड़क पर ही मुर्गा बनाकर उन्हे सबक सिखाने का फैसला लिया है, ताकि ऐसी लापरवाही दोबारा ना हो और कोरोना संक्रमण को चैन तोड़ा जा सके।

C/P

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH