छत्तीसगढ़ के इस गाँव मे आई कोरोना की सुनामी , 390 लोग हुए कोरोना संक्रमित , पूरा गाँव सील

बलौदा बाजार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इस गाँव मे आई कोरोना की सुनामी , 390 लोग हुए कोरोना संक्रमित , पूरा गाँव सील
बलौदा बाजार 13 अप्रैल 2021 - छत्तीसगढ़ में कोरोना की लगाम बेकाबू हो गई है। कोरोना का कहर अब छत्तीसगढ़ के गावों में भी दिखने लगा है। प्रदेश के हर जिले और हर ब्लॉक से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट आ रही है। लोगों में दहशत का माहौल है। 

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में भी हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। सकरी गांव में कोरोना का कोहराम जारी है। पूरे गांव में कोरोना की सुनामी आई हुई है। हर घर में कोरोना सस्पेक्टेड हैं। गांव को चारों ओर से सील कर दिया गया है।

दरअसल, बलौदाबाजार जिले के सकरी गांव कोरोना वायरस का हॉट स्पॉट बन चुका है। अभी तक यहां पर 390 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं, जिसमें से 3 लोंगो की मौत हो चुकी है। वहीं बाकी का इलाज किया जा रहा है। सकरी में कोरोना फैलने की वजह लापरवाही है। गांव में एक महिला की मौत हुई थी। महिला के अंतिम संस्कार में पूरा परिवार मौजूद था। इसके बाद वहां से गांव में संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है।

एक ही गांव के 390 लोग हुए कोरोना संक्रमित

बताया जा रहा है कि इस गांव में एक महिला की मौत के बाद जांच शिविर लगाया गया था, जिसके बाद ही यहां पर लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। अबतक 390 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। प्रशासन ने गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इसके अलावा गांव को बैरिकेडिंग किया गया है।

पूरे गांव को किया गया सैनिटाइज

सकरी में 25 सदस्यों की निगरानी समिति गठित की गई है, जो निगरानी कर रही है। गांव में तालाबों में चूना डलवाया गया है। इसके अलावा गांव को सैनिटाइज भी किया जा रहा है। साथ ही कोरोना जांच शिविर लगाकर नियमित जांच की जा रही है। एक वरिष्ठ नागरिक ने बताया कि गांव के तालाब में गुडाखू करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही भीड़ इकट्ठे नहीं होने दिया जा रहा है।

3000 के करीब है गांव की आबादी

संकरी गांव गांव की आबादी लगभग 3000 है। गांव के सभी लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा रहाहै। 1746 से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच की गई है, जिसमें 390 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब भी गांव में कोरोना जांच जारी है। लगभग 300 से ज्यादा लोगों का रोज कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH