छत्तीसगढ़ में महिला से गैंग रेप , घर छोड़ने के बहाने 07 आरोपीयो ने दिया वारदात को अंजाम

जशपुर , 07-04-2021 7:15:53 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में महिला से गैंग रेप , घर छोड़ने के बहाने 07 आरोपीयो ने दिया वारदात को अंजाम
जशपुर 07 अप्रैल 2021 - जशपुर जिले की कुनकुरी थाना क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार महिला एक शादी समारोह में गई थी, जहां से घर छोड़ने के बहाने युवकों ने उसे गाड़ी में बैठा कर जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। 

पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। दुष्कर्म की घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। कुनकुरी थाना प्रभारी एस आर भगत ने बताया कि पीड़िता के शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह नजदीक के गांव में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह घर के लिए निकली थी। तभी कुछ युवकों ने उसे घर छोड़ने की बात कहकर गाड़ी में बैठा लिए। रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए गाड़ी को जंगल की ओर ले गए। जहां घटना को अंजाम दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित महिला के शिकायत पर 07 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसमें तीन संदिग्घों को पकड़ा है। कुनकुरी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य आरोपियों की पुलिस शिनाख्त करने में जुट गई है। पीड़िता की रिपोर्ट पर राजू चौहान , मिथुन राम , करिया , तिरका , अरुण चौहान , शीतल चौहान और विभीषण राम के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

धारा 376 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर, आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जल्द ही मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं करिया उर्फ श्याम, अरुण चौहान और तिरका को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH