कोरबा में दिखा शनि देव का चमत्कार , मंदिर में चोरी करने घुसे चोर को दान पेटी में बनाया बंधक , यकीन नही हो रहा है तो देखे वीडियो

कोरबा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरबा में दिखा शनि देव का चमत्कार , मंदिर में चोरी करने घुसे चोर को दान पेटी में बनाया बंधक , यकीन नही हो रहा है तो देखे वीडियो
कोरबा 05 अप्रैल 2021 - भगवान के घर चोरी करने घुसे दो चोरों को सजा देने के लिए ना तो पुलिस को गिरफ्तार करना पड़ा और न ही कोर्ट में पेश करने की जरूरत पड़ी। मौके पर ही भगवान ने उन्हें सजा सुना दी।

दरअसल यह रोचक मामला कोरबा शहर के पावर हाउस रोड में स्थित श्री सिद्ध वटेश्वर हनुमान शनी मंदिर का है। 

रविवार की रात को ताला तोड़ कर दो चोर दान पेटी चोरी करने की नियत से मंदिर में घुस गए। एक चोर लोहे की दान पेटी में हाथ डालकर किसी तरह रुपये निकालने की कोशिश किया। आरोपी का हाथ तो दान पेटी के अंदर किसी तरह चला गया पर वह हाथ वापस नहीं निकाल सका दान पेटी में कलाई फंस गई। बस फिर क्या था चोर व उसका साथी पूरी रात हाथ निकालने की कोशिश करते रहे। लकड़ी व मंदिर में लगे त्रिशूल से दान पेटी को क्षतिग्रस्त कर हाथ निकालने का प्रयास करते रहे पर शनि भगवान के प्रकोप से बच नही पाए। 

सोमवार को तड़के पांच बजे मंदिर के पुजारी पहुंचे तो नजारा देखकर अवाक रह गए। मंदिर को बाहर से ताला लगा कर आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ लग गई। 

दान पेटी में चोर का फंसा हाथ देखकर श्रद्धालुओं के मुंह से बरबस यही निकला कि उसके किए की सजा उसे तत्काल भगवान ने दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस की टीम किसी तरह दान पेटी तोड़वाया तब जा कर चोर का हाथ मुक्त हो सका। 

दान पेटी में फंस चुके चोर का साथ नही छोडने वाले उसके दोस्त को देख कर लोगों ने कहा कि इने भी बखूबी दोस्ती निभाई। कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि दोनों बालकों के नेहरू नगर के रहने वाले हैं। जिस आरोपित का हाथ फंसा उसका नाम अजय और उसके साथी का नाम सुमित है। दोनों शातिर चोर हैं और चोरी के कई मामले इनके खिलाफ दर्ज है। धार्मिक स्थल पर चोरी का प्रयास करने का मामला आरोपितों के खिलाफ पंजीबद्ध किया गया है।
कोरबा में दिखा शनि देव का चमत्कार , मंदिर में चोरी करने घुसे चोर को दान पेटी में बनाया बंधक , यकीन नही हो रहा है तो देखे वीडियो

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH