अवैध रूप से होटलों का संचालन , चांपा के दो होटलों पर 20 हजार रुपए का जुर्माना ,,

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध रूप से होटलों का संचालन , चांपा के दो होटलों पर 20 हजार रुपए का जुर्माना ,,
जांजगीर चांपा 11जून 2020 - कोविड-19 के संक्रमण के नियंत्रण के लिए लागू प्रोटोकॉल  और जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन करने पर चांपा के दो होटल संचालकों के खिलाफ आज 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी यशवंत कुमार के निर्देशन में
मैदानी अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने अपने क्षेत्रों का सतत भ्रमण  किया जा रहा है।
इस क्रम में आज नायब तहसीलदार चांपा और नगरपालिका की संयुक्त टीम द्वारा एस डी एम बजरंग दुबे के निर्देश पर चांपा में संचालित होटलों का निरीक्षण किया गया।
प्रतिबंध के बाद भी चांपा के दो होटलों द्वारा होटल का अवैध संचालन करते  पाए जाने पर उनके विरुद्ध दस - दस हजार रूपये अर्थदंड वसूली का चालान काटा गया । 
नायब तहसीलदार प्रियंका चंद्रा ने बताया कि चांपा नगर में रेलवे स्टेशन के पास करणी होटल संचालक द्वारा शटर बंद कर होटल के भीतर बैठा कर ग्राहकों को भोजन कराया जा रहा था ।इसी प्रकार चांपा के बीकानेर होटल संचालक द्वारा प्रतिबंध के बाद भी होटल खोल कर ग्राहकों को होटल में ही भोजन परोसा जा रहा था । जबकि जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार होटलों को पैक फूड(टेक-अवे) देने के निर्देश हैं। होटल में बैठा कर खाना,  खाद्य पदार्थ खिलाने पर प्रतिबंध है ।इस प्रकार राज्य शासन, जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन करने तथा कोविड-19 की सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने के कारण  होटल  करणी  और बीकानेर स्वीट्स  के विरुद्ध दस -दस हजार रूपए का दंड आरोपित कर चालान काटा गया ।
 यह कार्यवाही राजस्व विभाग और नगरपालिका चांपा की संयुक्त टीम द्वारा की गई। कार्यवाही में नायब तहसीलदार चांपा प्रियंका चंद्रा, राजस्व निरीक्षक वर्षा गोस्वामी, नगर पालिका चांपा के राजस्व निरीक्षक पुष्पेंद्र ठाकुर, मोहन सिंह राजपूत शामिल थे ।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH