एक और हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , पॉश एरिया के एक मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट

झारखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक और हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , पॉश एरिया के एक मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट
धनबाद 05 अप्रैल 2021 - झारखंड के धनबाद में पुलिस ने हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. ये सेक्स रैकेट पॉश एरिया के एक मकान में चल रहा था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यहां छापेमार कार्रवाई की. पुलिस ने यहां से दो युवक और दो युवतियों को पकड़ा, जबकि सेक्स रैकेट चलवाने वाली मुख्य महिला आरोपी पुलिस के हाथों से बच निकली है।

पुलिस ने यहां से एक कार भी बरामद की है. मुखबिर ने दी थी सूचना धनबाद पुलिस ने बताया कि मुखबिर के द्वारा इस हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट के बारे में सूचना मिली थी. पुलिस ने सूचना के बाद धनबाद के कुसुम विहार में किराए के मकान पर छापा मारा. यहां पर लम्बे समय से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. पुलिस ने यहां से दो युवक और दो युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई को डीएसपी के नेतृत्व में सरायढेला पुलिस ने अंजाम दिया. पुलिस कार्रवाई के दौरान इस एरिया में अफरा-तफरी मच गई. इससे पहले ही सेक्स रैकेट संचालिका मौके से फरार हो गई. पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवक और युवतियों से पूछताछ की पुलिस ने बताया कि लड़कियां बंगाल की हैं. यहां वे कैसे आईं और कौन लाया, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस ने बताया कि मौके से एक कार भी बरामद की गई है. इसके साथ ही फरार सेक्स रैकेट संचालिका की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. ये छानबीन भी की जा रही है, इनके संपर्क यहां कहां-कहां पर थे. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH