बेटे की सलामती जानने शहीद दीपक भारद्वाज के पिता ने 06 सौ किलोमीटर का सफर तय किया , लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बेटे की सलामती जानने शहीद दीपक भारद्वाज के पिता ने 06 सौ किलोमीटर का सफर तय किया , लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था
रायपुर 05 अप्रैल 2021 - मैं बर्बाद हो गया सर मेरा बेटा नहीं रहा मेरा तो सब कुछ खत्म हो गया सब इंस्पेक्टर बेटे दीपक भारद्वाज की शहादत की खबर से पिता राधेलाल बेसुध हैं। कभी कहते मुझे बेटे पर गर्व हैं , वो अमर हो गया लेकिन पल भर बाद ही जिगर के टुकड़े के खो देने के गम में बिलख उठते फूट-फूटकर रोते राधेलाल को अपने बेटे की शहादत का यकीन ही नहीं था। 

बीजापुर के तर्रेम में नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लड़ते जिन 22 जवानों ने वीरगति पायी, उनमें जांजगीर चाम्पा जिले के मालखरौदा का बेटा दीपक भारद्वाज भी शामिल है। सब इंस्पेक्टर दीपक ही अपनी उस बटालियन को लीड कर रहा था, जो खूंखार नक्सली हिड़मा को घेरने निकली थी, लेकिन रास्ते में एंबुस ने सब कुछ खत्म कर दिया।

कल शाम से जब जवानों के मुठभेड़ की खबर के बाद लापता जवानों में दीपक का नाम आया तभी से राधेलाल बैचेन थे। जांजगीर के मालखरौदा से सीधे रायपुर इस उम्मीद में पहुंच गये कि शायद उनका बेटा सुरक्षित हो और मामूली चोट भी आयी हो तो उसे रायपुर लेकर आयेंगे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। देर रात तक जब बेटे की खबर राधेलाल को नहीं मिली तो वो सीधे बीजापुर रवाना हो गये।

बीजापुर में करीब 5 घंटे तक इस अस्पताल से उस अस्पताल और इस थाने से उस थाने खाक छानने के बाद करीब 4 बजे राधेलाल भारद्वाज को बताया गया कि उनका बेटा वीरगित को पा गया है वो शहीद हो गया है। 

लेकिन अपने बेटे से बेइंतहा प्यार करने वाले राधेलाल को फिर भी यकीन नहीं हुआ वो आनन-फानन में बीजापुर के उस जिला अस्पताल पहुंचे, जहां शहीदों के शवों को लाया जा रहा था। एक-एक कर उतरते शवों दिल थामकर देखते रहे राधेलाल का छठे नंबर पर उतारे गये शव को देख जोर से धड़क गया, वो शहीद दीपक का शव था।

शहीद बेटे का चेहरा देखकर पिता राधेलाल दहाड़ मारकर रोने लगे, काफी मुश्किल से लोगों ने उन्हें संभाला। राधेलाल ने NPG से कहा होली के पहले बात हुई थी बेटे से , बोला था बहुत व्यस्तता है अभी इसलिए बात नहीं कर रहा हूँ , मेरा बेटा बहुत अच्छा था सर, मैं तो बर्बाद हो गया सर, मेरा बेटा नहीं रहा, नक्सलियों ने मार दिया उसको, मुझे तो कुछ समझ नहीं रहा सर एकदम अंधेरा-अंधेरा लग रहा, नहीं बात कर पाऊंगा सर ज्यादा आपसे

शिक्षक राधेलाल भारद्वाज ने दीपक बड़े लाजों से पाला था। घरवालों से मिले देशप्रेरणा के संस्कार ने महज 23 साल की उम्र में दीपक को खाकी पहनने का सौभाग्य दे दिया। साल 2013 में सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहनने वाले दीपक की 2019 में प्रांतिका भारद्वाज से शादी हुई थी। शादी की दूसरी सालगिरह अभी आयी भी नहीं थी कि शहादत की मनहूस खबर आ गयी। शहीद दीपक को शत-शत नमन।
बेटे की सलामती जानने शहीद दीपक भारद्वाज के पिता ने 06 सौ किलोमीटर का सफर तय किया , लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था
बेटे की सलामती जानने शहीद दीपक भारद्वाज के पिता ने 06 सौ किलोमीटर का सफर तय किया , लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH