राजधानी रायपुर में अभी लॉक डाउन तो नही लेकिन , देर शाम जारी हो सकता है यह आदेश

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राजधानी रायपुर में अभी लॉक डाउन तो नही लेकिन , देर शाम जारी हो सकता है यह आदेश
रायपुर 03 अप्रैल 2021 - रायपुर में कोरोना को लेकर हाईलेवल मीटिंग खत्म हो गयी है। बैठक में कोरोना के हालात की समीक्षा की गयी। कोरोना से बिगड़े हालात के बावजूद राजधानी में फिलहाल लॉकडाउन तो नहीं लगेगा, लेकिन बाजार शाम में ही बंद हो जायेंगे। बैठक में इस बात का निर्देश दिया गया है कि शाम 06 बजे तक राजधानी की दुकानें और बाजारों को बंद कर दिया जाये, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। 

हालांकि इस बारे में कलेक्टर विस्तृत दिशा निर्देश जारी करेंगे। कलेक्टर को बैठक के दौरान ये कहा गया है कि शाम के वक्त बाजारों में भीड़ काफी ज्यादा हो रही है, ऐसे में भीड़ को कम करने के लिए दुकानों और बाजारों को जल्द बंद किया जाये। शाम 06 बजे के बाद बाजार बंद हो जाये तो भीड़ कम हो सकती है। मंत्री ने कलेक्टर को कहा है कि वो अपनी तरफ से अलग से बाजार को जल्द बंद करने का आदेश जारी करें।

आपको बता दें कि इससे पहले पिछले रविवार को मुख्यमंत्री की बुलायी कोरोना पर बैठक में रात 09 बजे तक दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया था, लेकिन अब उस वक्त को भी कम किया जायेगा।

बैठक में इस बात का निर्देश दिया गया है कि वो शाम के वक्त में भीड़ कम किया जाये, ऐसे में ये प्रस्ताव भी दिया गया है कि  शाम 6 बजे तक दुकानें, ठेला, स्ट्रीट फुड और बाजार खुले रखे जायें। शाम 7 बजे तक होटल और रेस्टोरेंट खुलें, जबकि रात 8 बजे तक ही पार्सल और होम डिलेवरी किया जाये हालांकि इस बाबत कलेक्टर को अधिकृत किया गया है कि वो एक टाईम निर्धारित कर बाजार में दुकानों और होटल रेस्टोरेंट में भीड़ को नियंत्रित करें।

पुलिस को निर्देश दिया गया ही कि देर रात तक गतिविधियां संचालित ना हो सके, इसके लिए पेट्रोलिंग को बढ़ा जाय होटल और रेस्टोरेंट देर रात तक संचालित हो रहे हैं, वहीं लोगों की भीड़ भी रात में जमा हो रही है, इस पर नियंत्रण किया जाये।

प्रभारी मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की हाईलेवल मीटिंग में मिले निर्देश के बाद जिला प्रशासन की भी बैठक शुरू हो गयी है। बैठक में दुकानों, बाजार, होटल, रेस्टोरेंट सहित अन्य गतिविधियों के संचालन को लेकर समय निर्धारित किया जायेगा। माना जा रहा है कि अब से कुछ देर बाद इस बारे में विस्तृत जानकारी सामने आ जायेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH