छत्तीसगढ़ सहित इन 11 राज्यो में स्थिति विस्फोटक , कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए नही सूझ रहा है उपाय

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ सहित इन 11 राज्यो में स्थिति विस्फोटक , कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए नही सूझ रहा है उपाय
नई दिल्ली 03 अप्रैल 2021 - देश के 11 राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर चिंता का कारण बन गई है। इन 11 राज्यों में महाराष्ट्र , पंजाब , कर्नाटक , केरल , छत्तीसगढ़ , चंडीगढ़ , गुजरात , मध्यप्रदेश , तमिलनाडु , दिल्ली और हरियाणा में स्थिति को बेदह चिताजनक बताया गया है। 

पिछले दो हफ्ते में 90 फीसद कोरोना के मामले और 90.5 फीसद मौतें इन्हीं राज्यों में दर्ज की गई हैं। शुक्रवार को कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने इन राज्यों के मुख्य सचिवों समेत अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी निर्देश दिए। 

कैबिनेट सचिव के साथ बैठक में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने देश में कोरोना के मौजूदा हालात पर विस्तृत रिपोर्ट पेश की। गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि जिन 11 राज्यों में संक्रमण में तेज बढ़ोतरी देखी गई है, उनमें इस अनुपात में इसे रोकने के उपाय नजर नहीं आ रहे। गौबा ने संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए राज्यों से कंटेनमेंट जोन और माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने जैसे कदम उठाने को कहा। 

इसके साथ ही बड़ी संख्या में संक्रमण वाले जिलों में जिला स्तर पर एक्शन प्लान तैयार करने और 24 घंटे चलने वाले इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर बनाने को कहा। कोरोना के कारण होने वाली मौतों में भी 5.5 फीसद की बढ़ोतरी देखी गई है। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि नए केस छोटे और मझोले शहरों में ज्यादा सामने आ रहे हैं, जहां से इनके ग्रामीण इलाकों में फैलने का खतरा है। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं के हालात को देखते हुए आने वाले दिनों में स्थिति भयावह हो सकती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH