तीन दोस्तो को टोना टोटका के लिए भगवान से पंगा लेना पड़ा भारी , एक पहुँचा भगवान के पास और दो पहुँचे जेल , पढ़े दिलचस्प खबर

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तीन दोस्तो को टोना टोटका के लिए भगवान से पंगा लेना पड़ा भारी , एक पहुँचा भगवान के पास और दो पहुँचे जेल , पढ़े दिलचस्प खबर
मैंगलोर 03 अप्रैल 2021 - कर्नाटका के मैंगलोर में एक दिलचस्प मामला देखने को मिला है. टोना-टोटका के लिए 'भगवान' से पंगा ले रहे तीन लोगों में से एक अब इस दुनिया में नहीं है और दो पुलिस की गिरफ्त में हैं।

मंगलौर पुलिस ने कोरगाजा मंदिर में आपत्तिजनक वस्तुएं फेंकने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों ने खुद ही पुलिस के सामने पेश हो कर अपना अपराध स्वीकार किया है. लेकिन अब्दुल रहीम और तौफीक का हृदय परिवर्तन अचानक ही नहीं हो गया. अपराध में शामिल तीन साथियों में से एक की अकाल मौत हो गई. मरते हुए उस साथी ने अपने दोस्तों को नसीहत दी कि वे देवता के प्रकोप से बचने के लिए अपना जुर्म कुबूल कर लें।

अपने साथी की हालत बिगड़ते और उसे मरते देख दोनों आरोपियों को लगा कि शायद ईशनिंदा ही उनके दोस्त की मौत का कारण हो. फिर क्या था, मौत के भय में दोनों आरोपी मंदिर के पुजारी के पास जा पहुंचे. इसके बाद पुलिस के सामने भी दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. क्या था मामला कुछ दिनों पहले मंगलौर के कोरगाजा मंदिर में भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए या किसी टोना-टोटका की नीयत से तीन लोगों ने कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं एक मंदिर के प्रांगण में फेंक दीं. घटना के कुछ दिनों बाद उनमें से एक की मौत हो गई. बाकी दो ने मौत के डर से अपराध कुबूल कर लिया।

 मंगलौर के पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने कहा कि जोकाटे के रहने वाले दोनों आरोपी अपने दोस्त नवाज की मौत के बाद डरे हुए थे, नवाज ने मंदिर में पहले भी शौच किया था, वह कथित रूप से काले जादू में फंसा था, नवाज जब बीमार पड़ा तो उसने साथियों को अपना अपराध स्वीकार करने के लिए कहा था. आरोपियों ने अपने अपराध को मंदिर के पुजारी के सामने स्वीकार किया. मंदिर अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को खबर दी. इसके बाद आईपीसी 153 ए के तहत दोनों को गिरफ्तार किया गया था. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा करने की कोशिश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH