देश मे कोरोना कहर जारी 24 घंटो में मिले इतने संक्रमित , पढ़े कोरोना का पूरा अपडेट

देश , 01-04-2021 4:36:43 PM
Anil Tamboli
देश मे कोरोना कहर जारी 24 घंटो में मिले इतने संक्रमित , पढ़े कोरोना का पूरा अपडेट
नई दिल्ली 01 अप्रैल 2021 - भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आ चुकी है और संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. 172 दिन बाद पहली बार रिकॉर्ड 72 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. लगातार आठवें दिन 50 हजार से ज्यादा कोरोना केस आए हैं. यही नहीं, 5 दिसबंर के बाद पहली बार एक दिन में साढ़े चार सौ से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 72,330 नए कोरोना केस आए और 459 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 40,382 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले 10 अक्टूबर को 74,383 केस आए थे।

एक समय ऐसा था जब देश में कोरोना संक्रमण की संख्या घटने लगी थी. इस साल 01 फरवरी को 8,635 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे. एक दिन में कोरोना मामलों की ये संख्या इस साल सबसे कम थी. देश में अबतक कोरोना वायरस के लिए कुल 24 करोड़ 47 लाख 98 हजार 621 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख 25 हजार 681 सैंपल कल टेस्ट किए गए. आज देश में कोरोना की स्थिति- 

कुल मामले- एक करोड़ 22 लाख 21 हजार 665 

कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 14 लाख 74 हजार 683

 कुल एक्टिव केस- पांच लाख 84 हजार 55 कुल मौत- एक लाख 62 हजार 927 कुल 

टीकाकरण - 6 करोड़ 51 लाख 17 हजार 896 डोज दी गई 

महाराष्ट्र में कल 227 संक्रमितों की मौत देश में हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले महाराष्ट्र में आ रहे हैं और सबसे ज्यादा मौत भी यहीं हो रही है. महाराष्ट्र में कल कोरोना वायरस संक्रमण के 39544 नए मामले सामने आए. राज्य में किसी एक दिन में सर्वाधिक मामले तीन दिन पहले सामने आए थे, जब 40,414 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. वहीं संक्रमण से और 227 मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 54,649 पहुंच गई।

मुंबई में 5,399 नए मामले सामने आए, जबकि और 15 मरीजों की मौत हो गई. महाराष्ट्र में कुल 23,600 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. इस तरह कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या राज्य में बढ़ कर 24,00,727 हो गई है. महाराष्ट्र में अभी 3,56,243 एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज जारी है. साढ़े छह करोड़ से ज्यादा कोरोना टीका लगे देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी. 30 मार्च तक देशभर में 6 करोड़ 51 लाख 17 हजार 896 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 20 लाख 63 हजार 543 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 94 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस बढ़कर 4.55 फीसदी है. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 5वां स्थान है. कुछ राज्यों में कोरोना से अब नहीं हो रही कोई मौत कोरोना से सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है. 

लेकिन देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना से अब एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हो रही है. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है. ये कुछ राज्य हैं- अंडमान व निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, दादरा नगर हवेली, लद्दाख, लक्षद्वीप, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा आदि।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH