ऑन लाईन परीक्षा लिए जाने की मांग पर छत्तीसगढ़ के नर्सिंग कॉलेज के छात्रों विरोध जारी , छात्रो का क्या कुछ कहना है देखे वीडियो

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ऑन लाईन परीक्षा लिए जाने की मांग पर छत्तीसगढ़ के नर्सिंग कॉलेज के छात्रों विरोध जारी , छात्रो का क्या कुछ कहना है देखे वीडियो
रायपुर 31 मार्च 2021 - कोरोना की दूसरी लहर छत्तीसगढ़ में कोहराम मचा दिया है , प्रदेश में लगातार बढ़ते मरीजो की संख्या ने छत्तीसगढ़ की रफ्तार पर एक तरह से ब्रेक लगा दिया है , प्रदेश के 14 जिलों में नाईट कर्फ्यू का आदेश जारी कर दिया गया है और कई जिलों में धारा 144 भी लागू हो गया है।

आंगनबाड़ी से लेकर स्कूल और कॉलेज को बंद कर दिया गया है दसवीं और बारहवीं की परीक्षा को छोड़ कर बाकी की परीक्षाओं को स्थगित कर छात्रो को जनरल प्रमोसन दे दिया गया है लेकिन नर्सिंग के छात्रों को किसी तरह की छूट देने की जानकारी अब तक सामने नही आई है ऐसे में दुर्ग , भिलाई और रायपुर सहित प्रदेश भर के नर्सिंग के छात्र ऑन लाईन परीक्षा कराने की माँग को लेकर लगातार प्रोटेस्ट कर रहे है।

नर्सिंग के छात्रों का कहना है की हम सभी नर्सिंग छात्र एवं छात्राएं ऑनलाइन परीक्षा की मांग करते हैं क्योंकि हम अपने सत्र से 6 महीना पीछे चल रहे हैं और लगातार कोरोना की संख्या भी बढ़ती जा रही है और कुछ-कुछ नर्सिंग कॉलेज के छात्र छात्राओं को भी कोरोना का संक्रमण हो चुका है और यह बात भी छुपाने के लिए कालेजों द्वारा छात्रों को दबाव पे दबाव डाला जा रहा है अगर हम ऑफलाइन परीक्षा दिलाते हैं तो परीक्षा केंद्रों में आए सभी छात्रों को भी संक्रमण हो सकता है सकता है।

इस बात को लेकर नर्सिंग छात्र-छात्राओं एवं अभिभावक में डर का माहौल है हमारी इस बात को लेकर हम स्वास्थ्य मंत्री माननीय टी एस सिंहदेव जी के पास गए थे तो उन्होंने चर्चा के दौरान कहा की नर्सिंग फील्ड प्रैक्टिकल बेस्ड है और आप लोग कैसे ऑनलाइन एग्जाम की मांग कर रहे हैं नर्सिंग छात्राओं ने इस बात का जवाब देते हुए कहा की जब से लॉकडाउन खुली है तब से आयुष यूनिवर्सिटी के नोटिफिकेशन के अनुसार हमने अपनी क्लीनिकल ड्यूटी अपने स्वास्थ्य की चिंता किए बिना पूरी इमानदारी से की और सभी कॉलेजों के द्वारा प्रैक्टिकल परीक्षा किया जा चुका है अब हमारी थ्योरी की परीक्षा बाकी है जो ऑनलाइन किया जा सकता है और माननीय स्वास्थ्य मंत्री ने नर्सिंग छात्र छात्राओं की समस्याओं को सुना और इस विषय में  सकारात्मक  रिस्पांस दिया। 

छात्रों का कहना है की नर्सिंग छात्र छात्राओं पर ही क्यों अन्याय किया जा रहा है और भी कई मेडिकल एंड नॉन मेडिकल फील्ड में ऑनलाइन एग्जाम किया गया है और हमारे साथ हे ऐसा भेदभाव किया जा रहा है इसका सबसे ज्यादा प्रभाव फाइनल ईयर वाले नर्सिंग छात्र एवं छात्राओं में पड रहे हैं और आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं उनका कहना है की अगर परीक्षा ऑफलाइन ही करानी थी तो अक्टूबर 2020 में ही करा देते क्यों हमारा 6 महीना बर्बाद किया गया और क्या सरकार को नर्सिंग छात्र एवं छात्राओं की भविष्य और स्वास्थ्य की थोड़ी भी चिंता नहीं है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH