छत्तीसगढ़ की रफ्तार पर कोरोना ने लगाया ब्रेक , प्रदेश के इन जिलों में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

छत्तीसगढ़ , 31-03-2021 2:41:49 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ की रफ्तार पर कोरोना ने लगाया ब्रेक , प्रदेश के इन जिलों में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
रायपुर 30 मार्च 2021 -  छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है दुर्ग में रात 9 बजे के बाद दुकाने बंद होंगी, सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक ही दुकान खोलने की अनुमति होगी, सुबह 8 से रात 10 बजे तक ही रेस्टोरेंट, ढाबा संचालन की अनुमति दी गई है, टेक अवे, इंडोर डायनिंग, होम डिलीवरी रात 10 बजे तक ही की जा सकेगी। जिला कलेक्टर ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। 

राजनांदगांव जिले में भी नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है, यहां रात 9 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा, रेस्टोरेंट ढाबा खोलने रात 10 बजे तक ही अनुमति होगी, आदेश का पालन नहीं करने पर कार्रवाई होगी।

कोरिया जिले में भी कलेक्टर ने नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है, रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा, यहां रात 8 बजे के बाद दुकानें बंद करना होगा, होटल, ढाबा, रेस्टॉरेंट 9 बजे तक खुल सकेगें, अनुशासन तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

राजधानी रायपुर में भी आज से नाइट कर्फ्यू लागू हो गया है, राजधानी में रात 10 बजे के बाद होटल और रेस्टॉरेंट नहीं खुल पाएंगे। कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते ग्राफ के कारण अब तक छत्‍तीसगढ़ के 5 जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू किया जा चुका है। 

रायपुर, जशपुर, सरगुजा, सुरजपुर, कोरिया, दुर्ग और सुकमा में नाइट कर्फ्यू मंगलवार से लगा दिया गया है। वहीं स्वास्थ्यमंत्री टीएस सिंहदेव के अनुसार संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार लॉकडाउन पर विचार कर सकती है। लॉकडाउन को लेकर सरकार ने सोच-विचार शुरू कर दिया है।

सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार ने जिले में नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी कर दिया है। रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। शारीरिक दूरी व मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। कोविड नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। जशपुर में कोरोना के बढ़ते मामले के चलते नाइट कर्फ्यू लगाया गया है, यहां भी रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। रात 8 बजे के बाद यहां दुकानें नहीं खुलेंगी, आदेश का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई होगी। 8 बजे के बाद लोग बेवजह नहीं घूम सकेंगे। कलेक्टर महादेव कावरे ने आदेश जारी किया है।

इधर सरगुजा में भी नाइट कर्फ्यू लागू हो गया है, रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक आदेश लागू रहेगा, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए फैसला लिया गया है, कलेक्टर सरगुजा ने आदेश जारी किया है। सूरजपुर जिले में भी नाईट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है, रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है, कलेक्टर सूरजपुर ने यह आदेश जारी किए है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH