छत्तीसगढ़ में आंशिक रूप से नाईट कर्फ्यू का ऐलान , रात 09 बजे के बाद प्रदेश की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी

छत्तीसगढ़ , 29-03-2021 3:09:47 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में आंशिक रूप से नाईट कर्फ्यू का ऐलान , रात 09 बजे के बाद प्रदेश की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
रायपुर 28 मार्च 2021 - छत्तीसगढ़ में कोरोना की खौफनाक रफ्तार को लेकर मुख्यमंत्री की बुलायी इमरजेंसी मीटिंग खत्म हो गयी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना की रोकथाम के लिए प्रदेश में आंशिक रूप से नाईट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। 

रात 09 बजे के बाद प्रदेश की दुकानों को बंद कर दिया जायेगा। सभी दुकानें, स्ट्रीट वेंडर सहित तमाम गतिविधियां बंद कर दी जायेगी। मुख्यमंत्री की इस हाईप्रोफाइल मीटिंग के बाद सरकार के वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि रात 09 बजे के बाद तमाम दुकानें बंद होने के साथ-साथ किसी भी व्यक्ति की आवाजाही पर रोक जायेगी।

मुख्यमंत्री की आज कोरोना पर समीक्षा बैठक करीब ढ़ाई घंटे तक चली। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री  टी एस सिंहदेव वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े। मुख्यमंत्री निवास में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री  मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री  कवासी लखमा,नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य  रेणु जी पिल्लई , मुख्यमंत्री के सचिव  सिद्दार्थ कोमल सिंह परदेशी , आयुक्त स्वास्थ डॉ सी आर प्रसन्ना, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं  नीरज बंसोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के बाद मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि

रायपुर, रायपुर शहर, दुर्ग, दुर्ग शहर, बेमेतरा, बिलासपुर जैसे शहरों में जो कोरोना फैल रहा है, उसे मुख्यमंत्री ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर तत्काल प्रभावी उपाय करने के निर्देश हैं। आज हुई समीक्षा बैठक में मंत्री भी थे, अधिकारी भी थे और व्यापारी प्रतिनिधियों को भी वर्चुअल जोड़ा गया था”

बैठक में कोरोना के मद्देनजर नयी भर्तियों को करने और जिन शहरों में कोरोना के हालात खराब हैं, वहां परिधि से परे जाकर बजट और अन्य संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। रविंद्र चौबे ने कहा की आज मुख्य रूप से तीन मोर्चों पर काम करने की बात कही गयी है , पहली बात ये कि जहां वैक्सीनेशन कम हो रहा है वहां बहुत तेजी के साथ वैक्सीनेशन कराया जायेगा ,  वहीं प्रभावित जिलों में बजट और नयी नियुक्तियां की जायेगी, इसके लिए बजट और तमाम परिधि को शिथिल कर दिया गया है। वहीं गांवों में भी फैले् कोरोना को देखते हुए कंटेनमेंट जोन को बनाने के निर्देश दिये गये हैं स्वास्थ्य विभाग में डाक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ, नर्स सहित अन्य पदों पर तत्काल भर्ती की जायेगी, इसके लिए तुरंत मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं।

नाईट कर्फ्यू को लेकर भी आज की बैठक में निर्देश दिये गये हैं

व्यापारी प्रतिनिधियों से भी आज की बैठक में चर्चा की गयी है, फैसला ये हुआ है कि रात 9 बजे के बाद तमाम दुकानें, स्ट्रीट वेंडर बंद हो जायेगा, होटल और रेस्टोरेंट में 10 बजे तक खाना पार्सल किया जा सकेगा, रात 09 बजे के बाद नो मैंस लैंड हो जायेगा, किसी को बाहर निकलने की ईजाजत नहीं होगी।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH