देश मे लोगो को डराने लगा है कोरोना , शुक्रवार को सामने आये कोरोना के आंकड़ो ने तोड़ा सभी रिकार्ड

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
देश मे लोगो को डराने लगा है कोरोना , शुक्रवार को सामने आये कोरोना के आंकड़ो ने तोड़ा सभी रिकार्ड
नई दिल्ली 27 मार्च 2021 - जानलेवा कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी है. देशभर में एक बार फिर कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं. 161 दिनों बाद रिकॉर्ड पहली बार 62 हजार से ज्यादा कोरोना केस आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 62,258 नए कोरोना केस आए और 291 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 30,386 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले 16 अक्टूबर 2020 को 62,212 कोरोना केस दर्ज किए गए थे।

आज देश में कोरोना की स्थिति- 

कुल मामले- एक करोड़ 19 लाख 8 हजार 910 

कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 12 लाख 95 हजार 

कुल एक्टिव केस- चार लाख 52 हजार 647 

कुल मौत- एक लाख 61 हजार 240 

कुल टीकाकरण- 5 करोड़ 81 लाख 9 हजार 773 डोज दी गई है

एक समय ऐसा था जब देश में कोरोना संक्रमण की संख्या घटने लगी थी. इस साल 01 फरवरी को 8,635 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे. एक दिन में कोरोना मामलों की ये संख्या इस साल सबसे कम है।

देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी. कोरोना टीकाकरण के 70वें दिन तक कुल पांच करोड़ 81 लाख 9 हजार 773 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. बीते दिन कुल 26 लाख 5 हजार वैक्सीन की खुराक दी गई. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।

महाराष्ट्र में 24 घंटों में 36,902 मामले आए कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले रोजाना महाराष्ट्र में ही दर्ज हो रहे हैं. राज्य में कल कोरोना के 36 हजार 902 नए केस आए. वहीं कल 112 लोगों की मौत हो गई. हालांकि इस महामारी को मात देकर 17,019 लोग ठीक भी हुए हैं. राज्य में अबतक कोरोना के 26 लाख 37 हजार 735 केस दर्ज हो चुके हैं. इनमें से 53 हजार 907 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि अभी दो लाख 82 हजार 451 लोगों का इलाज चल रहा है. राज्य में अबतक 23 लाख लोग ठीक हुए हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH