छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर , एम्स और मेकाहारा के सभी वेंटिलेटर बेड भरे CMHO ने कहा कि स्थिति भयानक

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर , एम्स और मेकाहारा के सभी वेंटिलेटर बेड भरे CMHO ने कहा कि स्थिति भयानक
रायपुर 26 मार्च 2021 - छत्तीसगढ़ में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। रायपुर और दुर्ग की स्थिति तो बेहद भयानक स्थिति है। राजधानी रायपुर के सरकारी अस्पतालों में अब बेड करीब-करीब भरते जा रहे हैं। रायपुर की सीएमएचओ मीरा बघेल ने राजधानी में कोरोना की स्थिति को बेहद भयावह बताया है। मीरा बघेल ने बताया है कि राजधानी के दो बड़े अस्पतालों में अब वैंटिलेटर के बेड भर चुके हैं।

सीएमएचओ मीरा बघेल ने अपने वीडियो संदेश में बताया है कि लक्षणों को इग्नोर करते हैं, देर से जांच कराते हैं, मरीजों के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है। आज के वक्त में एम्स के सारे वैंटिलेटर बेड भर चुके हैं, मेकाहारा के सारे वेंटिलेटर बेड भर चुके हैं, माना के वेंटिलेटर बेड को आज से शुरू किया जा रहा है। ये एक बहुत ही भयानक स्थिति है, अभी भी वक्त है, अगर हम सावधानी बरतेंगे तो बेड की मारामारी से बच सकते हैं”

कोरोना ने पिछली बार की तुलना में इस बार अपने लक्षण काफी बदल लिये हैं। सीएमएचओ के मुताबिक अगर कमर में दर्द है, या फिर शरीर में दर्द है तो ये भी कोरोना के लक्षण हो सकता है, उसी तरह चार-पांच दिनों से सुस्ती, कमजोरी आ रही है, तो आप नहीं सोच पायेंगे कि ये कोरोना के लक्षण हैं, लेकिन ये भी कोरोना के लक्षण हैं। अगर इन लक्षणों को इन्नोर करते हैं या जांच नहीं कराते हैं तो आपकी जान बचाना बेहद मुश्किल हो जाती है।

कोरोना का जो अभी संक्रमण फैला है, उनमें सबसे ज्यादा यंग ग्रुप के लोग शिकार बन रहे हैं। सीएमएचओ ने बताया है की स्वास्थ्य विभाग ने जो अभी जांच की है, उसमें पाया है कि इस बार संक्रमण यंग ग्रुप के लोगों में ज्यादा है। 

21 से 59 साल के लोगों में कोरोना संक्रमण ज्यादा है और उनमें भी पुरूषों में संक्रमण ज्यादा है 60 प्रतिशत पुरूष और 40 प्रतिशत महिलाएं संक्रमित हो रही है। नौजवानों में लक्षण आते हैं और चले भी जाते हैं, लेकिन जो घर में लोग रहते हैं उनके लिए मुश्किलें बढ़ जाती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH