देश मे कहर बन कर टूट रहा है कोरोना , गुरुवार को मिले कोरोना के आंकड़े बेहद डरावने

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
देश मे कहर बन कर टूट रहा है कोरोना , गुरुवार को मिले कोरोना के आंकड़े बेहद डरावने
नई दिल्ली 26 मार्च 2021 - देश में कोरोना वायरस फिर से अपना कहर बरपा रहा है. दैनिक मामलों में बढ़ोतरी के साथ एक बार फिर रिकॉर्ड टूट गया है. पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 59 हजार 118 नए मामले सामने आए हैं. पिछली बार 12 अक्टूबर 2020 को 59 हजार से कम केस दर्ज हुए थे. वहीं, देश में कल कोरोना से 257 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि कल 32 हजार 987 लोग ठीक भी हुए हैं. जानिए आज की ताजा स्थिति क्या है।

कुल मामले- एक करोड़ 18 लाख 46 हजार 652

कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 12 लाख 64 हजार 637 

कुल एक्टिव केस- चार लाख 21 हजार 66 

कुल मौत- एक लाख 60 हजार 949 

कुल टीकाकरण- 5 करोड़ 55 लाख चार हजार 440 

देश में सबसे बुरी हालत महाराष्ट्र की है, जहां से 60 फीसदी से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. वहीं, करीब 75 फीसदी एक्टिव केस सिर्फ तीन राज्य महाराष्ट्र, पंजाब और केरल में हैं. देश के कुल एक्टिव केस के 63 फीसदी केस अकेले महाराष्ट्र में है. केरल में 6.22% और पंजाब में 5.19% है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 35,952 नए मामले सामने आए हैं. 20,444 लोग डिस्चार्ज हुए और 111 लोगों की मौत हो गई. अब राज्य में कुल मामलों की संख्या 26 लाख 833 हो गई है. जबकि अब तक कुल 22 लाक 83 हजार 37 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. राज्य में 53 हजार 795 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं अब दो लाख 62 हजार 685 लोगों का इलाज चल रहा है. पिछले 24 घंटो में सामने आए नए कोरोना संक्रमण के मामलों में से करीब 81 फीसदी मामले 6 राज्यों से सामने आए हैं. ये राज्य हैं महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात. सबसे ज्यादा नए संक्रमण के मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं।

भारत में कोरोना का यूके - अफ्रीकी और ब्राजीलियन वेरिएंट देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच एक चिंता वाली बात ये भी है कि अब कोरोना के नए म्यूटेंट के केस भारत में मिले हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना का यूके-अफ्रीकी और ब्राजीलियन वेरिएंट भारत में आ चुका है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH