बडी खबर , भारत ने कोविड-19 वैक्सीन के निर्यात को रोका , जाने वजह

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बडी खबर , भारत ने कोविड-19 वैक्सीन के निर्यात को रोका , जाने वजह
नई दिल्ली 25 मार्च 2021 -  देशभर में अचानक से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से सरकार की चिंता भी बढ़ गई है. जिसके चलते भारत से निर्यात हो रही कोरोना वैक्सीन को रोका गया है. फिलहाल देशभर में पांच करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

वहीं कोरोना संक्रमण के अचानक से बढ़ने के कारण भारत आगामी कुछ महीनों तक कोविड-19 वैक्सीन के निर्यात को संभवत: विस्तार नहीं देगा. कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर उसका ध्यान घरेलू मांग को पूरा करने पर केंद्रित हो गया है।

इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि भारत विभिन्न देशों से की जा चुकी मौजूदा प्रतिबद्धताएं पूरी करेगा, लेकिन घरेलू मांग पूरा करने के लिए आगामी कुछ महीनों के लिए निर्यात नहीं बढ़ाएगा. उन्होंने बताया कि दो-तीन महीनों बाद हालात की समीक्षा की जाएगी. भारत ने विदेशों में टीके की आपूर्ति करना 20 जनवरी से शुरू किया था. भारत अब तक करीब 80 देशों में टीके की छह करोड़ चार लाख खुराक भिजवा चुका है.

बता दें कि 16 जनवरी से देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई थी. जिसके बाद से अभी तक 5 करोड़ 8 लाख 41 हजार 286 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है. वहीं देशभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक बार फिर से बढ़ते हुए तीन लाख के पार पहुंच गया है. वर्तमान में 3 लाख 68 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है. वहीं देशभर में 1 करोड़ 17 लाख 87 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित सामने आए हैं।

सोर्स - abp live

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH