स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान छत्तीसगढ़ में अभी लॉक डाउन नही , लेकिन मास्क नहीं लगाने वालों पर अब 02 सौ नही बल्कि इतना लगेगा जुर्माना

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान छत्तीसगढ़ में अभी लॉक डाउन नही , लेकिन मास्क नहीं लगाने वालों पर अब 02 सौ नही बल्कि इतना लगेगा जुर्माना
रायपुर 24 मार्च 2021 - छत्तीसगढ़ में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ अब कोरोना के मामले में देश के टॉप थ्री स्टेट में आ गया है। कोरोना के बढ़े आंकड़ों के बीच आज स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रेस कांफ्रेंस कर कोरोना के हालात पर चर्चा की। सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ में कोरोना के हालात को चिंताजनक बताया है, साथ ही लोगों को इससे बचने की सलाह भी दी । कोरोना से हाल ही में उबरे स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कोरोना से जो हालात हैं, वो बेहद चिंताजनक हैं। ऐसे हालात में कोरोना के गाईडलाइन का बेहद सख्ती के साथ पालन करना और बंदिशों पर अमल करने की जरूरत है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मास्क नहीं लगाने वालों पर सख्ती करनी भी जरूरी है। कोरोना से बचाव के लिए मास्क बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मास्क नहीं लगाने वालों से जुर्माने की राशि 200 से बढ़ाकर 500 करने पर विचार चल रहा है। इसका मकसद 500 रुपया वसूलना नहीं है, बल्कि लोगों को सावधान और सतर्क रखना है, कि अगर वो मास्क नहीं लगायेंगे तो 500 रुपया देना पड़ेगा।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोना के मद्देनजर आयोजनों पर रोक लगाने की भी बात कही, वहीं होली और नवरात्र जैसे आयोजनों में बंदिशों की बात कही स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि
कोरोना की वजह से अभी बड़े आयोजनों से बचना चाहिये, भीड़-भाड़ और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगना चाहिये, शादी, दशगात्र जैसे कार्यक्रमों में 50 से ज्यादा लोगों की उपस्थिति नहीं होनी चाहिये, मैं भी संक्रमित त्रिपुरा जाने के दौरान हुआ, मेरे साथ पांच लोग संक्रमित हुए, जिनमें से एक को मेदांता जाना पड़ गया। कार्यक्रमों में पूर्ण रोक या नहीं जाना संभव नहीं है, लेकिन कोशिश ये होनी चाहिये कि भीड़ ज्यादा इकट्ठा नहीं हो, क्योंकि कोरोना के फैलने की वजह यही है

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि होली को इस बार सार्वजनिक तौर पर मनाने पर पाबंदी लगनी चाहिये। उन्होंने कहा कि होली ऐसा त्योहार है कि, जिसमें लोग एक-दूसरे को छुते हैं, गुलाल लगाते हैं, गले मिलते हैं, सार्वजनिक तौर पर इसके आयोजन से कोरोना के फैलने का खतरा है, इसलिए इसके सार्वजनिक आयोजन पर रोक लगनी चाहिये, अगर छूट मिली तो लोगों की टोलियां सड़कों पर निकल जायेगी और फिर उसे रोक पाना मुश्किल होगा।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने लॉकडाउन की संभावनाओं से इंकार किया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की वजह से व्यापार और छोटे-छोटे दुकानदार काफी प्रभावित होते है।

कोरोना से स्थिति चिंताजनक है, लेकिन लॉकडाउन के बाद जो उसका दूसरा पहलू भूखमरी और बाजार के पूरी तरह बंद होने का जो सामने आता है, वो भी काफी चिंताजनक हो जाता है। इसलिए कोरोना से बचाव को सख्ती से लागू किया जाये, आयोजनों पर रोक लगायी जायी, शादी और अन्य कार्यक्रमों में कम लोगों की उपस्थिति हो, ऐसी पांबदियां लगायी जायेगा”

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH