कोरोना वैक्सिनेसन को लेकर केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला , अब 45 साल से अधिक उम्र वालो को भी लगेगी वैक्सीन

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना वैक्सिनेसन को लेकर केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला , अब 45 साल से अधिक उम्र वालो को भी लगेगी वैक्सीन
नई दिल्ली 23 मार्च 2021 - कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान को लेकर भारत सरकार ने बड़ा और अहम फैसला लिया है. देश में 01 अप्रैल से वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाया जा रहा है. अब 45 साल से अधिक उम्र वाले हर व्यक्ति को कोरोना की वैक्सीन लग सकेगी।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि लोगों को सिर्फ अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा और आसानी से सरकारी-प्राइवेट सेंटर्स पर वैक्सीन मिल पाएगी. आपको बता दें कि अभी तक देश में स्वास्थ्य कर्मियों , कोरोना वॉरियर्स के साथ 60 साल से अधिक उम्र वाले 45 साल से अधिक उम्र वाले (गंभीर बीमारी से पीड़ित) लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रकाश जावड़ेकर ने जानकारी दी कि देश में अबतक 4.85 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जबकि करीब 80 लाख लोगों को कोरोना की दूसरी डोज़ भी लगाई जा चुकी है. प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि बीते दिन ही देश में कुल 32 लाख कोरोना वैक्सीन की डोज़ लगाई गईं।

बढ़ते मामलों के बीच केंद्र का फैसला आपको बता दें कि वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाने का ये फैसला तब लिया गया है, जब देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आ रही है. कुछ वक्त पहले तक देश में हर रोज औसतन 15 हजार नए मामले आ रहे थे, लेकिन बीते एक हफ्ते में तस्वीर बदल गई है और अब हर रोज 40 हजार से अधिक केस सामने आ रहे हैं. यही कारण है कि देश में लगातार मांग की जा रही थी कि वैक्सीनेशन के दायरे और स्पीड को बढ़ाना होगा. इस बीच अब सरकार ने एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीन लगवाने की छूट दे दी है. गौरतलब है कि देश में करीब 10 हजार सरकारी सेंटर्स और हजारों प्राइवेट सेंटर्स पर वैक्सीन लगाई जा रही है. सरकारी सेंटर्स पर वैक्सीन की डोज़ मुफ्त में लगाई जा रही है, जबकि प्राइवेट सेंटर्स पर 250 रुपये प्रति डोज़ के हिसाब से वैक्सीन लग रही है।
कोरोना वैक्सिनेसन को लेकर केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला , अब 45 साल से अधिक उम्र वालो को भी लगेगी वैक्सीन

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH