छत्तीसगढ़ के इस जिले का पूरा गाँव कन्टेन्टमेंट जोन घोषित , जरूरी सेवाओ को छोड़ कर सभी चीजें प्रतिबंधित

धमतरी , 23-03-2021 10:19:41 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इस जिले का पूरा गाँव कन्टेन्टमेंट जोन घोषित , जरूरी सेवाओ को छोड़ कर सभी चीजें प्रतिबंधित
धमतरी 23 मार्च 2021 - प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है. इस बीच धमतरी जिले के कुरुद ब्लॉक से बड़ी खबर सामने आई है. SDM ने आदेश जारी कर ग्राम करगा को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है. जारी आदेश के तहत चिन्हांकित क्षेत्र की सभी दुकान एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुरूद एस.एन.वर्मा द्वारा प्रभारी अधिकारी के तौर पर कंटेनमेंट जोन में घर पहुंच सेवा के जरिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जाएगी। 

कंटेनमेंट जोन में मेडिकल इमरजेंसी को छोड़ सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन तथा मनरेगा कार्यों पर प्रतिबंध रहेगा। कंटेनमेंट जोन में कोई भी व्यक्ति तालाब में नहीं नहाएगा। खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सिविल अस्पताल कुरूद को संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य की निगरानी और निर्देशानुसार सैंपल इत्यादि की जांच सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही कम्युनिटी सर्विलेंस टीम द्वारा पूरे गांव में 50-50 घरों के लिए टीम बनाकर एक्टिव सर्विलेंस करने कहा गया है, जिससे सर्दी, खांसी, बुखार एवं सांस लेने में तकलीफ वाले व्यक्तियों की सूची स्वास्थ्य विभाग को प्रेषित की जा सके। 

इसके अलावा कंटेनमेंट जोन करगा में विभिन्न कार्यों के लिए प्रभारी अधिकारी बनाए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक खण्ड स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष में व्यवस्था के साथ ही प्रवेश एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता की जिम्मेदारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कुरूद को सौंपी गई है। इसी तरह नोडल अधिकारी तथा कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार कुरूद नारायण लाल साहू की होगी। घरों का एक्टिव सर्विलेंस का दायित्व परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग आर.एन.ताम्रकार तथा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कुरूद चन्द्रकुमार साहू का होगा। केवल एक प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था के लिए बेरिकेटिंग की व्यवस्था सब इंजिनियर लोक निर्माण विभाग कुरूद श्री निश्चल वासनिक द्वारा की जाएगी।

बता दें कि जिले में कल 17 कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान की गई थी। बुलेटिन के अनुसार संक्रमितों में धमतरी ग्रामीण से 01, कुरूद ब्लाक से 11 , नगरी से 01 , धमतरी शहर से 03 और मगरलोड से 01 संक्रमित मरीज मिले थे। 

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीके तुर्रे ने बताया कि सोमवार को धमतरी जिले को 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान हुई है। जिले में अब तक कोरोना मृतकों की संख्या 134 हो चुकी है। जिले में आज कुरूद ब्लाक के करगा से 4, ठाकुरपारा मंदरौद से 1, भाटापारा अछोटी से 1, सुंदर विहार कॉलोनी से 1, सेमरा से 3, आलेखुटा से 1, धमतरी ग्रामीण के भरारी से 1, नगरी ब्लाक के बेलरगांव से 1, मगरलोड ब्लाक के गिरौद मेघा से 1 धमतरी शहर के मराठापारा से 1, रत्नाबांधा रोड से 1, धमतरी से 1 संक्रमित मरीज की पहचान हुई है। जिले में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 8614 हो चुकी है,जिसमें से एक्टिव केस की संख्या 152 है।

धमतरी कोविड-19 अस्पताल में 5 और कोविड-19 केयर सेंटर नगरी में 0 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH