22 March 2021 को जनता कर्फ्यू के 01 साल पूरे , क्या कुछ बदला इस एक साल में पढ़े पूरी खबर

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
22 March 2021 को जनता कर्फ्यू के 01 साल पूरे , क्या कुछ बदला इस एक साल में पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली 22 मार्च 2021 - देश में फैल रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 21 मार्च 2020 की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च रविवार को देशव्यापी जनता कर्फ्यू का एलान किया था। रविवार पूरे दिन सन्नाटा छाया रहा, जो जहां था, वहीं ठहर गया। ट्रेन, बस से लेकर हवाई जहाज तक, सबके पहिये जाम हो गए। रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनें और सुनसान रास्तों, बाजारों के फोटो और वीडियो अखबारों से लेकर सोशल मीडिया तक तेजी से वायरल हुए। इसी दिन शाम को थाली बजवा कर इस जानलेवा महामारी से लड़ने वाले फ्रंट लाइन वर्कर यानी डाक्टरों और नर्सिंग स्टाफ का मनोबल बढ़ाया गया। इसके बाद 24 मार्च से 21 दिन लंबा पहला देशव्यापी लॉकडाउन हुआ था।

देशव्यापी जनता कर्फ्यू का एक वर्ष सोमवार 22 मार्च को पूरा हो रहा है। जनता कर्फ्यू से अनलॉक होने तक की प्रक्रिया में देश ने कई उतार चढ़ाव देखे। खतरनाक संक्रमण से जूझते हुए शहर आगे बढ़ता रहा। धीरे-धीरे कारोबार, बाजार, कारखाने, पढ़ाई, आना-जाना सब कुछ सामान्य हो रहा है। टीकाकरण की शुरुआत होने के बाद से लोगों का आत्मविश्वास और उत्साह कई गुना बढ़ा है। इस बीमारी को जल्द ही पूरी तरह से परास्त करने का भरोसा सबके मन में हो चला है। इसकी गवाही आंकड़े भी देते हैं। अलीगढ़ में इस बीमारी को परास्त कराने की दर 98.78 प्रतिशत तक है। 1.83 फीसदी की दर से संक्रमण वर्तमान में जारी है लेकिन मृत्यु दर 0.50 फीसदी है, जो 37 लाख की आबादी को देखते हुए बहुत संतोषजनक कही जा सकती है।

कारोबार के कुछ आंकड़ों पर नजर डालें तो कोरोना काल के एक वर्ष में जिले का बैंकिंग कारोबार पांच हजार करोड़ रुपये बढ़ा।
अकेले वाणिज्य कर विभाग ने इस अवधि में 1152 करोड़ रुपये की रिकार्ड भारीभरकम टैक्स वसूली की। सरकार की अलग अलग योजनाओं से जिले की औद्योगिक इकाइयों को लगभग 250 करोड़ रुपये की राहत पहुंचाई गई। इस अवधि में तीन सौ नई इकाइयों ने कामकाज शुरू किया, जो अब रफ्तार पकड़ रही हैं। जिले में खाद्य आपूर्ति की श्रृंखला शृंखला शहर से देहात तक मजबूत स्थिति में बनी रही। अलीगढ़-पलवल हाईवे, अलीगढ़-कानपुर जीटी रोड हाईवे की सबसे बड़ी योजनाओं का निर्माण तेजी से किया गया। शहर में स्मार्ट सिटी के तहत कई विकास कार्य हुए, जिससे बाजारों से कारखानों तक वही रौनक लौट आई है, जिससे अलीगढ़ जाना जाता है। अनलॉक हुई जिंदगी फिर खिलखिलाने लगी है लेकिन अभी लापरवाही ठीक नहीं है। 

हम सभी को दो गज दूर रहते हुए एक दूसरे का साथ देना है...ऐसे मुस्कराई जिंदगी

01 - एक वर्ष में जिले का बैंकिंग कारोबार पांच हजार करोड़ रुपये बढ़ा।

02 - अकेले वाणिज्य कर विभाग ने इस अवधि में 1152 करोड़ रुपये का टैक्स वसूला।

03 - जिले की औद्योगिक इकाइयों को लगभग 250 करोड़ रुपये की राहत पहुंचाई गई।

04 - इस अवधि में तीन सौ नई इकाइयों ने कामकाज शुरू किया, अब रफ्तार पकड़ रहे।

05 - जिले में खाद्य आपूर्ति की शृंखला शहर से देहात तक मजबूत स्थिति में बनी रही।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH