भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र , लड़कियों के लिए KG से PG तक पढ़ाई मुफ्त , पिछड़े वर्गों के लिए स्नातक स्तर तक मुफ्त शिक्षा

देश , 22-03-2021 1:25:50 AM
Anil Tamboli
भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र , लड़कियों के लिए KG से PG तक पढ़ाई मुफ्त , पिछड़े वर्गों के लिए स्नातक स्तर तक मुफ्त शिक्षा
नई दिल्ली 21 मार्च 2021 - भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा पत्र जारी किया। बीजेपी ने इसे संकल्प पत्र नाम दिया है। इस मौके पर शाह ने कहा, 'हमने अपने घोषणापत्र को 'संकल्प पत्र' कहने का फैसला किया है। यह सिर्फ एक घोषणा पत्र नहीं है, बल्कि देश की सबसे बड़ी पार्टी द्वारा पश्चिम बंगाल के लिए एक संकल्प पत्र है। कई वर्षों से संकल्प पत्र महज एक प्रक्रिया बनकर रह गया था। जब से भाजपा की सरकारें बनने लगीं तब से संकल्प पत्र का महत्व बढ़ने लगा क्योंकि भाजपा सरकारें बनने के बाद ही संकल्प पत्र पर सरकारें चलने लगी हैं। इस घोषणा पत्र का मुख्य विचार सोनार बांग्ला का निर्माण करना है। सदियों से बंगाल ने कई मोर्चों पर देश का नेतृत्व किया- आध्यात्मिक, विज्ञान, राजनीति, सामाजिक सुधार, शिक्षा या कला। बंगाल हर क्षेत्र में आगे रहा करता था। संकल्प पत्र में सिर्फ घोषणाएं नहीं हैं, बल्कि ये संकल्प है दुनिया के सबसे बड़े दल का, ये संकल्प है देश में 16 से ज्यादा राज्यों में जिसकी सरकार है उस पार्टी का, ये संकल्प है जिसकी पूर्ण बहुमत से लगातार दो बार बनी सरकार का।'

      - BJP ने की यह बड़ी घोषणाएं -

01 - राज्य सरकार की सभी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण

02 - किसानों को 3 साल से रूकी योजना का लाभ दिया जाएगा। हर वर्ष किसानों को भारत सरकार का जो 6 हजार रुपए आता है उसमें राज्य सरकार का 4 हजार रुपया जोड़कर दिया जाएगा।

03 - कैबिनेट की पहली बैठक में ही आयुष्मान योजना को लागू करने का निर्णय लिया जाएगा
घुसपैठियों को रोकने का काम किया जाएगा। बॉर्डर पर फेसिंग और सीसीटीवी लगाए जाएंगे

04 - लड़कियों के लिए KG से PG तक पढ़ाई मुफ्त

05 - मछुआरों को हर साल 6 हजार रुपए देंगे
पहली कैबिनेट में ही नागरिकता कानून लागू करेंगे

06 - पब्लिक ट्रांसपोर्ट में महिलाओं को मुफ्त यात्रा का वादा

07 - बंगाल में 3 नए एम्स बनाए जाएंगे। उत्तर बंगाल, जंगलमहल और सुंदरवन क्षेत्र में बनेंगे एम्स

08 - विधवा पेंशन 1 हजार से बढ़ाकर 3 हजार रुपए की जाएगी

09 - राजनीतिक हिंसा की जांच SIT करेगी। हर पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए मिलेंगे
तस्करों को पकड़ने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा

10 - OBC आरक्षण की सूची में महिस्य, तेली और अन्य हिन्दू समुदाय जो रह गए हैं, उनको समाविष्ट करने का काम भी भाजपा की सरकार करेगी

11 - देश भर में बेरोकटोक हर धर्म का त्योहार मनाया जाएं, विशेषकर सरस्वती पूजा और दुर्गा पूजा का त्योहार मनाने के लिए, भाजपा की सरकार बनने के बाद किसी को कोर्ट की मदद की जरूरत नहीं पड़ेगी

12 - कृषक सुरक्षा योजना के तहत हम हर भूमिहीन किसान को हर वर्ष 4,000 रुपए की सहायता

13 - बंगाल में सातवां वेतन आयोग सभी कर्मचारियों को दिया जाए

14 - बंगाल को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए हम CMO के अंतर्गत एंटी करेप्सन हेल्प लाइन की शुरुआत करेंगे, जिससे कोई भी नागरिक कम्पलेन सीधे मुख्यमंत्री जी को पहुंचा पाएगा
नोबल पुरस्कार की तर्ज पर टैगोर पुरस्कार और ऑस्कर पुरस्कार की तर्ज पर सत्यजीत रे इंटरनेशनल अवॉर्ड की शुरुआत की जाएगी
हर परिवार को शौचालय और साफ पीने का पानी की व्यवस्था की जाएगी

15 - 11 हजार करोड़ रुपए की सोनार बांग्ला फंड की शुरुआत करेंगे जो बंगाल के साहित्य, कला, संस्कृति और सारी विधाओं को प्रमोट करने का काम करेगा। निवेशकों के लिए Invest Bangla की स्थापना
महिला सुरक्षा के लिए 9 महिला पुलिस 

16 - बटालियन और 3 महिला पुलिस रिजर्व बटालियन शुरू की जाएंगी

17 - पिछड़े वर्गों के लिए स्नातक स्तर तक मुफ्त शिक्षा

18 - किसानों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 5,000 करोड़ रुपए का हस्तक्षेप कोष बनाया जाएगा

19 - राज्य के खजाने से छोटे किसानों और मछुआरों के लिए 3 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा
सभी किसानों को केसीसी और रूपे कार्ड प्रदान किए जाएंगे

20 - बंगाल 'दूध क्रांति' की शुरुआत 1,000 रुपए के विशेष कोष से की जाएगी और 5 मेगा मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट्स बनाई जाएंगी
10,000 करोड़ रुपए का कादंबनी गांगुली हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर फंड शुरू किया जाएगा

21 - आशा कार्यकर्ताओं का मूल वेतन 4,500 रुपए है और इसे बढ़ाकर 6,000 रुपए किया जाएगा

22 - वन नेशन, वन हेल्थ आईडी कार्ड शुरू किया जाएगा

23 - आईआईटी और आईआईएम के साथ 5 विश्वविद्यालय शुरू किए जाएंगे

24 - कई क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा दिया जाएगा

25 - सभी राज्य सरकार की परीक्षाओं के लिए एक सामान्य पात्रता परीक्षा शुरू की जाएगी
हम कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन करेंगे और अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में हिस्सा लेने के लिए टॉलीवुड निर्देशकों का समर्थन करेंगे
26 - हम 1,000 करोड़ रुपए के फंड के साथ एक नई पर्यटन नीति बनाएंगे
कोलकाता को एक अंतरराष्ट्रीय शहर में बदलने के लिए 22,000 करोड़ रुपए का कोलकाता विकास कोष बनाएंगे

सोर्स - टाईम्स नाउ हिन्दी

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH