किससे नाराज है किसान , छत्तीसगढ़ के किसानों को क्यो जलानी पड़ी अध्यादेश की प्रतियां,

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
किससे नाराज है किसान , छत्तीसगढ़ के किसानों को क्यो जलानी पड़ी अध्यादेश की प्रतियां,
कोरबा 10 जून 2020 - मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ छत्तीसगढ किसान सभा ने आज प्रदेशव्यापी आव्हान के तहत  कोरबा के विभिन्न गांवों में सरकारी अध्यादेश की प्रतियां को जलाकर  विरोध  प्रदर्शन किया ।
आज जारी एक ब्यान में किसान सभा के राज्य समिति सदस्य सुखरंजन नंदी ने मोदी सरकार पर किसानों के साथ छलावा करने का आरोप लगाते हुये कहा कि धान का समर्थन मूल्य में मामूली प्रति क्विंटल 53 रूपये की वृद्धि किसानों के साथ भद्दा मजाक है। जबकि स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश में लागत मूल्यों के डेढ़ गुना समर्थन मूल्य तय करने का निर्देश दिया गया है।
किसान सभा की अध्यक्ष सोनकुंवर ने सरकार के उस अध्यादेश का विरोध किया जिस अध्यादेश के जरिये सरकार अब किसानो से फसल खरीदने की जिम्मेदारी से ही बचना चाहती है।आवश्यक वस्तु अधिनियम में परिवर्तन कर अब भंडारण की सीमा को हटाकर कालाबाजारी की मार्ग को प्रशस्त कर रही है। बड़े व्यापारियो और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को किसानोः को लूटने के लिए  खूली छूट दे गई है। आलू,प्याज,दाल,तेल जैसे आवश्यक वस्तुओ की भंडारण की सीमा को खत्म करने अब बड़े व्यापारी किसानों से सस्ते दरो में खरीद कर गोदामों में भंडारण कर महंगे दरों मे  बेचेगी जिसका असर गरीबों पर पड़ेगा।एक तरफ सरकार एक देश एक बाजार के नाम पर पहले ही किसानों को व्यपारियों के हवाले कर दिया है। 
किसान सभा ने आज मोदी सरकार की इस अध्यादेश की प्रतियां जलाकर इसे वापस लेने की मांग की है।माकपा जिला सचिव प्रशांत झा,माकपा पार्षद सुरती कुलदीप, राजकुमारी कंवर ने भी अध्यादेश की प्रतियां जलाकर किसान आंदोलन का समर्थन किया
किसान नेताओं ने राज्य सरकार को भी आड़े हाथो लेते हुये कहा एक तरफ भूपेश सरकार किसान न्याय योजना के तहत मक्का उत्पादक किसानों को भी दायरे में लेने की घोषणा कर रही है और दूसरी तरफ प्रदेश में सरकारी मक्का की खरीदी नही कर रही है किसान अपनी मक्का सरकारी निर्धारित समर्थन मूल्यों के कम दामों में व्यापारियो को बेचने को मजबूर है।
नंदलाल कंवर, एस एन बेनर्जी, जवाहर सिंह कंवर, दिलहरण बिंझवार ,संजय यादव,पहिलाल धनुहार के नेतृत्व में आज जिले के विभिन्न गांवों में विरोध प्रदर्शन आयोजित कर सरकार के अध्यादेश की प्रतियां को जलाकर अपना रोष प्रकट किया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH