शादी के चार दिन बाद ही भांजे को दिल दे बैठी नव ब्याहता मामी फिर किया ऐसा काण्ड जिससे शर्मशार हुआ परिवार

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी के चार दिन बाद ही भांजे को दिल दे बैठी नव ब्याहता मामी फिर किया ऐसा काण्ड जिससे शर्मशार हुआ परिवार
गोपालगंज 19 मार्च 2021 -  प्यार में पड़कर इंसान क्या कुछ नहीं कर जाता. उसके बाद रिश्ते-नाते, परिवार और मान-मर्यादा को भी ताक पर रख जाता है. ऐसा ही एक मामला बिहार से सामने आया है, जहां शादी के बाद ही मामी अपने भांजे को दिल दे बैठी. इसके बाद भांजे और मामी ने मामा की गैरमौजूदगी में वो कांड कर डाला कि आज पूरा परिवार शर्मसार है।

दरअसल शादी के 4 ही दिन बाद भांजे को दिल दे बैठी मामी पति के नींद में सोते ही भांजा के साथ फरार हो गई. पीड़ित मामा ने इस घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत की है. पुलिस आरोपी भांजे और महिला की तलाश में जुट गई है।

यह पूरा मामला बिहार के गोपालगंज जिले की है, जहां मांझा थाना क्षेत्र के एक गांव में मामी अपने भांजे के साथ फरार हो गई है. वैसे तो कहा जाता है कि मामी और भांजे का रिश्ता पाक होता है लेकिन इस केस में इन्होने इस रिश्ते को ही दागदार बना दिया है. बताया है रहा है कि हाल ही में महिला की शादी हुई थी. मायके से विदाई कर ससुराल आये अभी हफ्ते दिन भी नहीं हुए कि महिला अपने पति की बहन के बेटे को दिल दे बैठी. भांजा उसे इतना पसंद आया कि वह अपने पति से रिश्ता तोड़कर भांजे के साथ फरार हो गई।

इलाके में इस घटना की चर्चा जोरो पर है. पीड़ित पति ने मांझा थाना में भांजा समेत कुल 4 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. पति ने आरोप लगाया है कि उसके भांजे ने पत्नी का अपहरण कर लिया है. पति की ओर से आवेदन मिलने के बाद मांझा थाना की टीम आरोपी भांजे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है. शादी के बाद बरौली के रहने वाला प्रकाश का भांजा विवेकानंद अपने ननिहाल बार-बार आने लगा. जब प्रकाश दूकान चला जाता था तो विवेकानंद घर पर ही रहता था।

इस बीच मामी के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ गईं. इस दौरान मामी और भांजा एक दूसरे के प्यार में पागल हो गए और उन्होंने रिश्ते और समाज की फिक्र न करते हुए घर से फरार हो गए. इस घटना के संबंध में मांझा थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. महिला की तलाश में छानबीन शुरू कर दी गई है. पुलिस के अनुसार आरोपित घर से फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH