छत्तीसगढ़ की महिला डॉक्टर गिरफ्तार , महिला डॉक्टर पर दुष्कर्म पीड़िता का अबॉर्शन कराने का आरोप

गरियाबंद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ की महिला डॉक्टर गिरफ्तार , महिला डॉक्टर पर दुष्कर्म पीड़िता का अबॉर्शन कराने का आरोप
गरियाबंद 19 मार्च 2021 - छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने एक महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला डॉक्टर ने दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग का अबॉर्शन किया है। इसके बदले में डॉक्टर पर 4 लाख रुपए भी मांगने का आरोप है। खास बात यह है कि दुष्कर्म की शिकायत के लिए महिला डॉक्टर ही परिजनों को थाने लेकर गई थी। पुलिस इस मामले में दुष्कर्म के आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक 20 नवंबर को पेट दर्द होने पर परिजन नाबालिग को लेकर रायपुर के गोबरा नवापारा स्थित अंजली क्लीनिक पहुंचे थे। यहां पर महिला डॉक्टर कविता लाल ने परिजनों को नाबालिग के पेट में ट्यूमर होने की जानकारी दी थी। इलाज शुरू हुआ तो डॉक्टर ने गर्भवती होना बताया। आरोप है कि महिला डॉक्टर ने गर्भपात के लिए 4 लाख रुपए भी मांगे। इतनी बड़ी रकम परिजनों ने देने में असमर्थता जताई।

इसके बाद महिला डॉक्टर खुद ही पीड़िता और उसके परिजनों को लेकर गोबरा नवापारा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर उसे गरियाबंद के पीपरछेड़ी थाने को ट्रांसफर दिया। इसके बाद गरियाबंद पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल ने जांच की जिम्मेदारी सिटी कोतवाली प्रभारी वेदवती दरियो को सौंप दी। कोतवाली प्रभारी वेदवती दरियो ने बताया कि पूछताछ और 164 में दर्ज बयान में महिला डॉक्टर को गर्भपात का दोषी पाया गया है।

गरियाबंद के ASP सुखनंदन राठौर ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को करीब महीने भर पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में नाबालिग के परिजनों ने डॉक्टर पर मोटी रकम मांगने का आरोप भी लगाया। उन्होंने बताया कि आरोपी डॉक्टर के अस्पताल में भर्ती होने के दो से तीन दिन बाद ही नाबालिग का गर्भपात हो गया था। फिलहाल महिला डॉक्टर को गिरफ्तार कर रायपुर जेल भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ की महिला डॉक्टर गिरफ्तार , महिला डॉक्टर पर दुष्कर्म पीड़िता का अबॉर्शन कराने का आरोप

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH