छत्तीसगढ़ के दो नामी डॉक्टरों का पंजीयन एक साल के लिए निरस्त , पंजीयन निरस्त करने के पीछे यह है वजह

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के दो नामी डॉक्टरों का पंजीयन एक साल के लिए निरस्त , पंजीयन निरस्त करने के पीछे यह है वजह
रायपुर 18 मार्च 2021 - छत्तीसगढ़ राज्य दंत चिकित्सा परिषद ने दो नामी डॉक्टरों का पंजीयन तत्काल प्रभाव से एक साल के लिए सस्पेंड कर दिया है. ये आदेश आज 18 मार्च 2021 से लागू होगा. ये दोनो डॉक्टर छत्तीसगढ़ डेंटल हॉस्पिटल और श्रीसांई सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल संचालित करते है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इन दो डॉक्टर में पहला नाम डॉ रवि कुमार गोयल (पंजीयन नंबर CGDC/PG/2010/05) और डॉ मनीष कुमार पंडित ( CGDC/PG/2014/67) है. इन दोनो डॉक्टरों पर आरोप था कि उन्होंने 10-10 हजार रुपए के चक्कर में 3 महीने में 6 गांव के 14 सौ बच्चों के दांत में तार लगाकर करीब 1.40 करोड़ रुपए गलत तरीके से अर्जित किए थे जबकि यह  इलाज उन्होंने शासन की योजना के तहत किया था।

ये मामला जब सामने आया तो जांच में पता चला कि अभनपुर के पास के गांवों में हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में दांतों की फ्री जांच के नाम पर कैंप लगाया जाता था, यहीं से उन्हें तार लगवाने के लिए राजी किया गया था।

इन-इन गांवों के बच्चों में लगाए गए थे तार

अभनपुर के आस-पास के गांवों में से खोरपा, चंडी, परसूलीडीह, संकरी और टेकारी पलौद समेत अन्य.

अलग-अलग जांच करने के हुए थे आदेश            
पूरा मामला सामने आने के बाद हेल्थ डायरेक्टर ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के निर्देश के बाद तीन एजेंसियों से जांच करवाने का फैसला लिया था. इसमें स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा और बीमा कंपनी से जांच करवाई थी।

वर्ष 2018-2019 का है मामला

सूत्रों के मुताबिक ये पूरा मामला वर्ष 2019 का है. इसमें इन दोनो डॉक्टरों ने सभी बच्चों का इलाज स्मार्ट कार्ड से किया था. उक्त गांवों के बच्चों के इलाज के लिए दिसंबर 2018 में 30 लाख रुपए स्मार्ट कार्ड से निकले. जनवरी 2019 में 50 लाख और फरवरी में 60 लाख का इलाज हुआ था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH