युवती का नहाते वक्त वीडियो बना कर युवक कर रहा था ब्लैकमेल फिर युवती जा पहुँची

धमतरी , 18-03-2021 10:35:55 PM
Anil Tamboli
युवती का नहाते वक्त वीडियो बना कर युवक कर रहा था ब्लैकमेल फिर युवती जा पहुँची
धमतरी 18 मार्च 2021 - धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्रांतर्गत युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी का मामला सामने आया है। आरोपी ने प्रार्थिया का नहाते वक्त वीडियो बनाकर उसी को व्हाट्सएप में भेजा था मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है यह कार्यवाही अजाक थाना पुलिस ने की है।

मिली जानकारी के मुताबिक थाना अर्जुनी क्षेत्रातर्गत निवासी प्रार्थिया दिनांक 27 फरवरी 2021 को थाना अर्जुनी में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम बोड़रा (संबलपुर) निवासी हरिराम साहू यह जानते हुए कि प्रार्थिया अनुसूचित जनजाति वर्ग की है, उसके बावजूद उसे बदनाम करने की नियत से उसके नहाते समय का छिपकर वीडियो बनाया तथा अपने मोबाइल व्हाट्सएप से उसके व्हाट्सएप में भेज कर वायरल करने की धमकी दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी हरिराम साहू के विरुद्ध धारा 354(ग) , 509(ख) भादवि , 67(ए) एवं 3(2) (Vक) एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।

प्रार्थिया अनुसूचित जाति वर्ग की होने से मामले में अग्रिम विवेचना हेतु केस डायरी थाना अजाक को मिलने पर उप पुलिस अधीक्षक अजाक सारिका वैद्य के द्वारा विवेचना क्रम में प्रार्थिया एवं गवाहों का कथन लेखबद्ध करने पश्चात आरोपी हरिराम साहू द्वारा अपराध धारा सदर का घटित करना पाए जाने से थाना अजाक से टीम तैयार कर आरोपी को गिरफ्तार करने रवाना किया गया। आरोपी अपराध कायमी के बाद से फरार था जिसकी पतासाजी की जा रही थी।

मुखबीर सूचना पर आज पुलिस टीम के द्वारा आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी हरिराम साहू पिता रोहित कुमार साहू उम्र 32 वर्ष साकिन बोड़रा (संबलपुर) थाना अर्जुनी जिला धमतरी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया गया तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही पश्चात माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए ज्युडिशियल रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया है।
युवती का नहाते वक्त वीडियो बना कर युवक कर रहा था ब्लैकमेल फिर युवती जा पहुँची

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH