कोरोना के लगातार बढ़ते मामले के बाद राजधानी रायपुर में बढ़ी सख्ती , कलेक्टर ने जारी किया यह आदेश

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना के लगातार बढ़ते मामले के बाद राजधानी रायपुर में बढ़ी सख्ती , कलेक्टर ने जारी किया यह आदेश
रायपुर 18 मार्च 2021 - छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की नए विस्फोट के बाद कम से कम रायपुर में कंटेनमेंट जोन का प्रतिबंध लौट आया है। रायपुर कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने ऐसे इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाने को कहा है। जहां कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रभावित इलाकों को राेज सैनिटाइज करने को भी कहा गया है। अक्टूबर 2020 के बाद से शहर में कंटेनमेंट जोन नहीं बन रहे थे।कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कोरोना रोकथाम के लिए बने जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर डॉ. भारतीदासन ने कहा, ऐसे इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। जहां कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा, जरूरत पड़ने पर ऐसे इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित करने को भी कहा है स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आंकड़ों के आधार पर बताया, रायपुर शहर के अमलीडीह, न्यू राजेन्द्र नगर, समता कॉलोनी, रामकुन्ड, डंगनिया, डीडी नगर, पचपेड़ी नाका, अवंति विहार, खम्हारडीह, मोवा, टाटीबंध, कटोरा तालाब, हीरापुर तथा रायपुर जैसे क्षेत्रों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बताया गया, स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए ऐसे व्यापक रूप से प्रभावित हो रहे क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा सकता है।

कलेक्टर ने कोविड-19 के लिए विशेष रूप से बनाए गए तीनों अस्पतालों को तैयार रखने को कहा। कलेक्टर ने माना हॉस्पिटल, लालपुर हॉस्पिटल और आयुर्वेदिक कॉलेज हाॅस्पिटल को कोरोना मरीजों के लिए यथा शीघ्र तैयार कर वहां डॉक्टरों और मेडिकल स्टाॅफ की ड्यूटी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने चिकित्सालयों में ICU की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग तथा संबंधित अधिकारियों को भीड़-भाड़ वाले मार्केट एरिया में टेस्टिंग कराने को कहा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर परसदा में चल रहे मैच के सभी प्रवेश द्वारों से दर्शकों को मास्क के बिना प्रवेश नहीं देने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही यह भी सुनिश्चत करने को कहा कि मैच देख रहे दर्शक मास्क का उपयोग करें। उन्होंने कोरोना से रोकथाम के दिए दिशा-निर्देशों को उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं।
कोरोना के लगातार बढ़ते मामले के बाद राजधानी रायपुर में बढ़ी सख्ती , कलेक्टर ने जारी किया यह आदेश

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH