छत्तीसगढ़ में पत्नी ने दी ढाई लाख में पति की हत्या की सुपारी , सुपारी देने के पीछे की वजह को जान कर हो जाएंगे हैरान

कोरबा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में पत्नी ने दी ढाई लाख में पति की हत्या की सुपारी , सुपारी देने के पीछे की वजह को जान कर हो जाएंगे हैरान
कोरबा 16 मार्च 2021 - नौकरी संपत्ति और पैतृक जमीन को हथियाने के लिए दूसरी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर डिप्टी रेंजर की हत्या की सुपारी ढाई लाख रुपए में दे दिया और देह व्यापार में लिप्त सुपारी लेने वाली महिला अपने प्रेमी व अन्य युवको के साथ मिलकर हत्या की वारदात  को अंजाम दे दिया पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दे की कटघोरा थाना अंतर्गत कसनिया पुराने बैरियर के निकट डिप्टी रेंजर का शव 13 मार्च  शनिवार को पड़ा मिला था मृतक के कान और मुंह में खून के निशान थे पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू की थी बताया जा रहा है कि डिप्टी रेंजर कंचन पाटले कटघोरा वन मंडल अंतर्गत कसनिया में पदस्थ थे रोज की तरह 13 मार्च को खाना खाकर रात को ड्यूटी के लिए वो निकले थे लेकिन रात 9:00 बजे के बाद अचानक उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया परिजनों ने जब उनकी तलाश की तो पुराना बैरियर के पास रोड के बाजू में उनका शव पड़ा हुआ मिला।

घटना की जानकारी जैसे ही कटघोरा पुलिस को मिली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जाँच में जुट गई। फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क़वाड की मदद से पुलिस ने जांच की कार्रवाई आगे बढ़ाई इस बीच साइबर टीम को भी लगाया गया। घटनास्थल पर पुलिस को कुछ ऐसे साक्ष्य मिले जिससे पुलिस को यह मामला हत्या का प्रतीत हुआ इस आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी संतोषी पाटले तथा साढू नरेंद्र टंडन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

साइबर सेल से मृतक पंचराम के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर रखा गया ।मृतक का साढू काफी शातिर था और लगातार पुलिस को दिग्भ्रमित कर रहा था पुलिस के कड़ी पूछताछ के दौरान उसने घटना की जानकारी दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के जबड़े में सांघातिक चोट और अत्यधिक रक्तस्राव साथ ही जहर की वजह से मौत होना पाया गया।

आरोपी नरेंद्र टंडन ने बताया कि कंचराम पाटले अपने बड़े भाई पंचराम की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी लक्ष्मीन बाई को पत्नी बनाया था ।उसकी बड़ी पुत्री कुमारी ज्योति 24 वर्ष मिर्गी रोग से पीड़ित थी। मृतक के साथ ही रहती थी ।लक्ष्मी बाई की मृत्यु 10 साल पहले हो गई है जिसके बाद वह संतोषी बाई को 4 साल पहले चूड़ी पहना कर पत्नी बनाया था ।उसके दो बच्चे हैं ।आरोपी नरेंद्र संतोषी का जीजा है ।मृतक की पत्नी का अपने जीजा के साथ अवैध संबंध था। इसकी जानकारी मृतक को हो गई थी।

बताया जा रहा है कि नरेंद्र अपने साढू से पैसे लेकर अपने नाम से ट्रैक्टर खरीद लिया और उसे बाद में मृतक को बिना बताए बेच भी दिया था। संतोषी ने अपने सौतन की जेवरों को ले जाकर अपने जीजा को दे दी थी।

कंचराम डिप्टी रेंजर था जिसकी वजह से उसकी आय अच्छी थी साथ ही पैतृक भूमि भी थी गांव में पक्का मकान था मृतक की संपत्ति पर नरेंद्र की नजर थी उसे संतोषी के साथ मिलकर उसके नौकरी एवं पेंशन तथा पैतृक जमीन को हथियाने की योजना बनाई और योजना के मुताबिक संतोषी पति से लड़ाई झगड़ा कर नरेंद्र टंडन के पास चली गई। इन दोनों ने अपने मकसद को अंजाम तक पहुंचाने के लिए राजेश जांगरे उर्फ राजू से संपर्क किया ।उन्होंने बिलासपुर में रहने वाली देह व्यापार में लिप्त महिला पूर्णिमा साहू से संपर्क किया।

महिला ने अपने प्रेमी कमल कुमार के साथ नरेंद्र टंडन व राजेश से मिलने पहुंचे पूर्णिमा झाड़-फूंक से उसे मारने के लिए तैयार हो गई ।इस काम के लिए उन्हें ढाई लाख रुपए मांगे ।योजना के मुताबिक पूर्णिमा ने मृतक का मोबाइल नंबर एवं जहरीला पाउडर की पुड़िया लेकर उसकी भतीजी ज्योति के मिर्गी इलाज के लिए बैगा लेकर आने की बात कर कर उससे संपर्क की ।बताया जा रहा है कि बिलासपुर निवासी राम कुमार श्रीवास कि कार क्रमांक सीजी 10 एडी 88 0 4 में कार मालिक कोनी निवासी राम कुमार सेवक ,कमल कुमार धोरी ,ऋषि कुमार कौशिक, पूर्णिमा साहू बिलासपुर से कटघोरा के कसनिया पहुंचे पूर्णिमा ने मोबाइल पर डिप्टी रेंजर कंचराम से संपर्क कर उसे बताया कि वह उसकी भतीजी का इलाज कराने के लिए बैगा लेकर पहुंची है। वह ड्यूटी स्थल से बाहर आकर उसे मिले ।कंचराम उसकी बातों में आकर रोड के पास जैसे ही पहुंचा आरोपियों ने उसे बलपूर्वक पकड़कर कार के अंदर बैठाया और उसे जबरदस्ती जहरीला पाउडर घोलकर पिला दिया। कार में उपस्थित अन्य आरोपियों ने उसके नाक व मुंह को दबा दिए जिसके पश्चात लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर की दूर ले गए और पुराना बैरियर के पास रोड किनारे उसे फेंक दिए घटना के मास्टरमाइंड नरेंद्र टंडन तंगली के पास से मुंह में सांघातिक वॉर किया। हत्या में प्रयुक्त प्लास्टिक छोटे बोतल अन्य सामान को सड़क के विपरीत दिशा में झाड़ियों में छुपा दिया ।साथ ही हत्या में प्रयुक्त टंगली को भी कसनिया जंगल के अंदर छिपा दिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सभी चीजों को जप्त कर लिया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस मामले में सुपारी लेने वाली महिला सरकंडा निवासी पूर्णिमा साहू स्वर्गीय हरप्रसाद 34 वर्ष ,कमल कुमार 32 वर्ष ,ऋषि कुमार उर्फ गुड्डू पिता स्वर्गीय मोहनलाल कौशिक 26 वर्ष ,कोनी बिलासपुर निवासी राम कुमार श्रीवास्तव स्वर्गीय रामनिवास को गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़ में पत्नी ने दी ढाई लाख में पति की हत्या की सुपारी , सुपारी देने के पीछे की वजह को जान कर हो जाएंगे हैरान

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH