छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय डेथ आडिट समिति के कोरोना के बढते मामलों की समीक्षा में सामने आई चौकाने वाली जानकारी

रायपुर , 16-03-2021 6:52:33 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय डेथ आडिट समिति के कोरोना के बढते मामलों की समीक्षा में सामने आई चौकाने वाली जानकारी
रायपुर 16 मार्च 2021 - राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार तीसरे सप्ताह इजाफा हो रहा है। गत सप्ताह 2675 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से 27 व्यक्तियों की मृत्यु हुई जिनमें से  63 प्रतिशत पुरूष और 37 प्रतिशत महिलाएं थीं। 27 में से 22 मरीज ऐसे थे जिन्हे कोई अन्य बीमारी भी थी तथा 05 व्यक्तियों को कोई अन्य बीमारी नही थी।
राज्य स्तरीय डेथ आडिट समिति में आज सभी प्रकरणों की समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि गत सप्ताह दुर्ग जिले में सबसे अधिक सात मृत्यृु ,रायपुर जिले में 5 मृत्यु हुई है। समीक्षा के दौरान पाया गया कि 33 प्रतिशत मृत्यु अस्पताल में भर्ती होेने के 24 घंटों के अंदर हुई। 60 वर्ष से अधिक के 13 व्यक्तियों की मृत्यु हुई जबकि 45-59 वर्ष के 12 व्यक्तियों की मृत्यु हुई।
  
समिति के सदस्य डाॅ ओ पी सुंदरानी ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए और मृत्यु संख्या कम करने के उददेश्य से ही लोगों से बार-बार कहा  जा रहा है कि सर्दी , खांसी , बुखार आदि के लक्षण दिखने के 24 घंटों के अंदर ही कोरोना जांच कराई जाए। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक के व्यक्ति जिन्हे कोई दूसरी बीमारी भी है और 60  वर्ष से अधिक के लोगों को बिल्कुल भी लापरवाही नही बरतनी चाहिए।
   
समिति के समक्ष दुर्ग जिले की 57 वर्ष की महिला का प्रकरण रखा गया । महिला केा हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। 16 फरवरी को उन्हे सर्दी , खांसी बुखार आया स्थानीय अप्रशिक्षित चिकित्सक के पास गई और दवाई ली। तबीयत अधिक खराब लगने पर भिलाई के उच्च चिकित्सा संस्थान में भर्ती हुई तब एंटीजेन टेस्ट निगेटिव आया लेकिन टूनाट टेस्ट कराने पर पाजिटिव आया। अस्पताल में तमाम उपचार के बाद भी 5 मार्च को उनकी मृत्यु हो गई। इसीलिए बार -बार सभी को समझाइश दी जा रहाी है कि कोई भी हल्के लक्षण दिखने पर टाले नहीं और 24 घंटे के अंदर कोरोना जांच कराएं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH