छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू को लेकर वरिष्ठ मंत्री ने दिया बड़ा बयान

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू को लेकर वरिष्ठ मंत्री ने दिया बड़ा बयान
रायपुर 16 मार्च 2021 -  छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़े मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले एक सप्ताह में छत्तीसगढ़ में ढ़ाई हजार से ज्यादा कोरोना मरीज आये हैं। प्रदेश में बढ़े कोरोना मरीजों के बाद अब एक्टिव केस की संख्या अब 4000 से ज्यादा हो गयी है। रायपुर और दुर्ग के अधिकांश कोविड अस्पताल अब फिर से भर गये हैं, साथ ही ICU में भी मरीजों की संख्या बढ़ गयी है।

कोरोना के बढ़े आंकड़ों ने सरकार को चिंता में डाल दिया है। हालांकि छत्तीसगढ़ में अभी लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू की स्थिति नहीं है। मुख्यमंत्री ने भी लॉकडाउन नहीं होने के संकेत पहले दे दिये थे। अब सरकार के वरीष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे का बयान आया है।

मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़े मामलों से सरकार भी चिंतित है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू छत्तीसगढ़ में नहीं लगेगा।  उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला स्तर पर कोरोना की समीक्षा बैठक होगी। प्रभारी मंत्री जिलों में कोरोना के हालात की समीक्षा करेंगे और जरूरत के मुताबिक कोरोना को लेकर निर्णय लेंगे।

आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा औसत 500 के करीब पहुंच गया है। मौत और मरीज दोनों का आंकड़ा छत्तीसगढ़ में बड़ी ही तेजी से बढ़ा है। हालांकि जिला प्रशासन की तरफ से लगातार मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सख्ती की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH