बड़ी खबर , छत्तीसगढ़ में 9वी और 11वी की परीक्षाएं होंगी ऑन लाईन , आदेश जारी

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , छत्तीसगढ़ में 9वी और 11वी की परीक्षाएं होंगी ऑन लाईन , आदेश जारी
रायपुर 16 मार्च 2021 - कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रायपुर में छत्तीसगढ़ बोर्ड के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में  कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं की परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी विधार्थी के पास ऑनलाइन परीक्षा हेतु स्मार्ट फोन की सुविधा उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में विकल्प लेकर ऑफलाइन परीक्षा संचालित की जाएगी कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने फिलहाल रायपुर में 9वीं-11वीं की परीक्षाएं स्कूल में आयोजित नहीं करने का फैसला किया है।

अब स्कूल प्रबंधन अपने-अपने स्तर पर परीक्षाएं लेंगे। तारीख से लेकर समय सब स्कूल प्रबंधन ही तय करेंगे। सीबीएसई के स्कूलों में ऑनलाइन परीक्षा का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है। शिक्षा विभाग के अफसर अब तक इसलिए ऑनलाइन परीक्षा से पीछे हट रहे थे, क्योंकि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले ज्यादातर बच्चों के पैरेंट्स के पास स्मार्ट फोन नहीं है। दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क की समस्या भी रहती है। इसलिए भी परीक्षाएं ऑफलाइन लेने की तैयारी थी। मार्च के शुरुआती दिनों से अचानक ही कोरोना के केस बढ़ गए हैं। इस वजह से अब स्कूल में परीक्षाएं आयोजित करना जोखिम भरा हो गया है।

स्थिति को देखते हुए फिलहाल रायपुर में सीजी बोर्ड के स्कूलों में परीक्षाएं ऑन लाइन लेने का निर्णय हुआ है। अफसरों के अनुसार बाकी जिलों में स्थिति की समीक्षा के बाद निर्णय लिया जा सकता है। शिक्षा विभाग के अफसरों ने संकेत दिए हैं कि नवमीं-ग्यारहवीं की सीजी बोर्ड की परीक्षा इस महीने के तीसरे पखवाड़े से शुरू की जा सकती है।

ऑनलाइन परीक्षा के लिए पैरेंट्स के स्मार्ट फोन पर प्रश्नपत्र भेज जाएंगे। उनके जवाब छात्रों को घर से लिखकर स्कूल में जमा करना होगा। ऑनलाइन परीक्षा के लिए स्कूल प्रबंधन को पूरी तरह से फ्री हैंड कर दिया गया है। वे अपनी सुविधा के अनुसार टाइम टेबल तय करेंगे।परीक्षा के बाद पर्चे जांचने से लेकर रिजल्ट जारी करने तक सब कुछ स्कूल प्रबंधन काे करना होगा। पिछले साल कोरोना संक्रमण की वजह से मार्च 2020 में स्कूल बंद हुए थे। करीब 11 महीने के बाद 15 फरवरी 2021 को 9वीं-11वीं के लिए स्कूल खोले गए थे। कोरोना का डर अभी खत्म नहीं हुआ। इसलिए शुरुआत से ही स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति कम रही।

सीबीएसई से जुड़े कई प्राइवेट स्कूलों में नवमीं-ग्याहरवीं की परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जा रही है, जबकि स्कूल खुलने के बाद अधिकांश निजी स्कूल ने ऑफलाइन परीक्षा लेने की तैयारी में थे। स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बेहद कम रही। करीब 15 दिन स्कूल खुलने के बाद भी जब उपस्थिति नहीं बढ़ी और कई स्कूलों में छात्रों के पैरेंट्स ने ऑफ लाइन परीक्षा का विरोध कर दिया, तब कई निजी स्कूलों ने ऑनलाइन परीक्षा लेने की घोषणा की। उसके बाद लगभग सभी प्राइवेट स्कूलों ने ऑफलाइन परीक्षा का फैसला बदल दिया। अब सीजी बोर्ड के सरकारी स्कूल भी ऑनलाइन परीक्षा लेंगे।

डीईओ ने शासकीय ही नहीं बल्कि सभी निजी स्कूलों को भी ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए है निर्देश का पालन सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य है परीक्षा आयोजित करते समय केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय -समय पर जारी किए गए कोरोना के बचाव हेतु निर्देश का पालन किया जाना सुनिश्चित करना होगा।   

9वीं और 11वीं की परीक्षा का आयोजन स्थानीय स्तर पर किया जाना है। कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसलिए प्रबंधन 9वीं-11वीं की परीक्षा ऑनलाइन करें, जो ऑनलाइन एग्जाम देने में असमर्थ हैं, उन्हें ऑफलाइन का विकल्प भी दिया जाए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH