बड़ी खबर , एक ही परिवार के 05 लोगो ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , खुदकुशी करने से पहले किया था यह काम

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , एक ही परिवार के 05 लोगो ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , खुदकुशी करने से पहले किया था यह काम
सुपौल 13 मार्च 2021 - बिहार के सुपौल में एक परिवार द्वारा सामूहिक आत्महत्या जैसा कदम उठाने से सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक सुपौल जिले में आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली है। 

पुलिस के मुताबिक माता-पिता और तीन बच्चों की लाशें बरामद हुई है। यह मामला सुपौल जिले के राघोपुर थाने के गद्दी गांव के वार्ड 12 का है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बीते शनिवार तक इस परिवार के लोगों को देखा गया था, मगर उसके बाद से परिवार का कोई सदस्य दिखाई नहीं दिया था। जब इलाके में बदबू फैलने लगी तो लोगों ने पुलिस का सूचना दी। देर रात जब पुलिस पहुंची तो पांच लोगों के शव फांसी के फंदे पर लटके हुए पाए गए। परिवार के सभी लोगों ने मरने से पहले नए कपड़े पहने थे और अच्छा खाना भी खाया था।

पुलिस ने बताया कि गद्दी गांव के मिश्रीलाल साहू के परिवार के 5 सदस्यों के एक साथ खुदकुशी की है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद एफएसएल की टीम को भी बुलाया है।

सूत्रों के मुताबिक साहू का परिवार काफी समय से आर्थिक तंगी से परेशान था। बीते दो साल से साहू का परिवार कोयला बेचकर गुजारा कर रहा था। मिश्रीलाल साहू ने अपनी पुश्तैनी जमीन भी बेच दी थी। कुछ दिनों यह परिवार ग्रामीणों से अलग-थलग रहने लगे थे। इस वजह से लोगों ने खोज-खबर लेनी छोड़ दी थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH