छत्तीसगढ़ पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी , 26 लाख 50 हजार के हीरे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी , 26 लाख 50 हजार के हीरे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
महासमुन्द 10 मार्च 2021 - बुधवार सुबह 26 लाख 50 हजार कीमत के 477 नग हीरे के साथ महासमुन्द जिले की बागबाहरा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपी गरियाबंद जिले के बेरडीह, पायलीखंड क्षेत्रों से यह हीरा लाकर अन्य प्रदेशों में बेचने जा रहे थे। पुलिस हीरा तस्करी मामले में इसे छत्तीसगढ़ पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई कह रही है। 

इस मामले का खुलासा दोपहर 12.30 बजे स्थानीय कंट्रोल रूम में पत्रकारों के सामने एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, एएसपी मेघा टेम्भुरकर साहू, बागबाहरा एसडीओपी लितेश सिंह और क्राइम प्रभारी संजय राजपूत ने किया। उन्होंने बताया कि आरोपी फकीर मेहेर जिला बलांगीर और दिव्यरंजन बेहरा खरियार रोड ओडिशा को मुखबीर की सूचना पर नाकेबंजी कर गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार हीरा तस्करी की शिकायत एसपी को मुखबीर से मिली तो उन्होंने जिले के सभी थाना-चौकियों के अलावा साइबर सेल को मामले की तस्दीक के लिए आदेश दिए। तस्दीक जारी थी कि ओडिशा बार्डर क्षेत्र के ग्राम रेवाघाट स्थित दुर्गा मंदिर से होकर दो लोग मोटर साइकिल से गुजरे। पुलिस ने उन्हें रोका लेकिन वे नहीं रुके और तेज गति से वाहन चलाते निकल गए। पुलिस ने उनका पीछा किया और ओवरटेक कर रोका। वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन में कुछ नहीं मिला लेकिन दोनों युवकों फकीर मेहेर ( 46) जिला बलांगीर और दिव्यरंजन बेहरा (30) खरियार रोड ओडिशा के जेब से पॉलीथीन में लपेटकर रखे गए 477 नग हीरे मिले। इसमें से एक हीरा आकार में सबसे बड़ा 2194 कैरेट वजनी है जिसकी कीमत 5 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। बरामद हीरे में से तीन नग हीरा मंझोले साइज का है और बाकी सभी छोटे साइज के हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने इन हीरों को गरियाबंद जिले के बेरडीह, पायलीखंड क्षेत्रों से लेकर आना और छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में ले जाकर बेचना बताया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक और साथी का नाम बताया है जिसे पुलिस ढूंढने की कोशिश में है। आरोरियों का कहना है कि गरियाबंद क्षेत्र के इस हीरे की मांग मुम्बई के बाजार में बेहद है और इसे तराशने के बाद इसकी कीमत कई गुना बढ़ जाती है। आरोपियों से हीरा तस्करी के लिए प्रयुक्त वाहन, दो मोबाइल और 1 हजार 700 रुपए नगदी भी बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ महासमुन्द के बागबाहरा थाने में जुर्म दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - OYO हॉटल में प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगाई फाँसी, प्रेमिका को पुलिस ने लिया हिरासत में
छत्तीसगढ़ - OYO हॉटल में प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगाई फाँसी, प्रेमिका को पुलिस ने लिया हिरासत में
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - सट्टा लिखते महिला सटोरिया अनिता साहू रंगेहाथ गिरफ्तार, सट्टा पट्टी सहित नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - सट्टा लिखते महिला सटोरिया अनिता साहू रंगेहाथ गिरफ्तार, सट्टा पट्टी सहित नगद जप्त
सुना है सक्ती में चार पैरों वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम आई हुई है, लेकिन सक्ती शहर में तो..
सुना है सक्ती में चार पैरों वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम आई हुई है, लेकिन सक्ती शहर में तो..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH