रायपुर नगर निगम में वेतन घोटाला , दो कर्मचारियों ने निकाल लिए 72 लाख रुपए

रायपुर , 09-03-2021 7:37:23 PM
Anil Tamboli
रायपुर नगर निगम में वेतन घोटाला , दो कर्मचारियों ने निकाल लिए 72 लाख रुपए
रायपुर 09 मार्च 2021 - नगर निगम रायपुर के जोन तीन शंकरनगर में 72 लाख रुपए के वेतन घोटाले का मामला सामने आया है। आरोपी दो निगम कर्मचारी और उनके परिजनों के खिलाफ भी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर जोन-3 के कमिश्नर प्रवीण सिंह ने दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने फर्जी कागजात तैयार कर 71 लाख 8 हजार 961 रुपए निगम के खाते से निकाल लिए थे। इसकी जानकारी होने पर ऑडिट कराई गई, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।

आरोपित दो निगम कर्मचारी और उनके घर वालों के खिलाफ भी सिविल लाइन पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम जोन तीन शंकरनगर में सहायक ग्रेड तीन के पद पर कार्यरत गंगाराम सिन्हा पिछले पांच साल से अपने तीन परिजन और कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत नेहा परवीन की बहन और मां के खातों पर रकम ट्रांसफर किया है। इसमें निगम की ओर से भी जांच की गई, तब पता चला कि गंगाराम सिन्हा, नेहा परवीन के साथ मिलकर अन्य लोगों के नाम से वेतन निकाल रहा था।

सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी आर के मिश्रा ने बताया कि जोन तीन के कमिश्नर ने कुछ दिन पहले शिकायत की थी। इसमें ऑडिट रिपोर्ट नहीं मिला था। सोमवार रात उनके द्वारा ऑडिट रिपोर्ट उपलब्ध कराया गया। इसके बाद देर रात निगम कर्मी गंगाराम सिन्हा, देव कुमारी सिन्हा, शुभम सिन्हा, अशोक सिन्हा और कम्प्यूटर ऑपरेटर नेहा परवीन समेत उनके परिवार के सरवरी बेगम, खालीदा अख्तर, निगार परवीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल सभी आरोपित फरार है, उनकी तलाश की जा रही है।
रायपुर नगर निगम में वेतन घोटाला , दो कर्मचारियों ने निकाल लिए 72 लाख रुपए

ताज़ा समाचार

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH