जांजगीर जिले में क्वारेंटीन के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले इतने श्रमिकों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज ,

छत्तीसगढ़ , 09-06-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
जांजगीर जिले में क्वारेंटीन के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले इतने श्रमिकों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज ,
जांजगीर चांपा 09 जून 2020 - जांजगीर-चांपा जिले के खोखसा में क्वारंटीन  34 श्रमिकों द्वारा क्वारंटीन नियमों का उल्लघंन करने पर इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है।
 स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार अन्य राज्यों से जिले में आ रहे श्रमिकों व्यक्तियों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन की व्यवस्था की गई है। इसी कड़ी में 25 मई को दिल्ली, जयपुर और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से लौटे 70 श्रमिकों को बिलासपुर से बस के माध्यम से जांजगीर-चांपा जिला लाया गया। जिला मुख्यालय के समीप ग्राम खोकसा के कोणार्क शिक्षा महाविद्यालय भवन में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में इन्हें क्वारंटीन किया गया। वर्तमान में इस सेंटर पर पानी और भोजन की समुचित व्यवस्था है। इस सेंटर के संक्रमित पाए गए 18 श्रमिको को राज्य के विभिन्न् कोविड 19 अस्पतालों में ईलाज की समुचित व्यवस्था की गयी है। 
     मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी जिला स्तरीय कोविड 19‌ नियंत्रण श्री तीर्थराज अग्रवाल ने बताया कि 70 श्रमिकों में से 32 श्रमिकों ने सलखन के पास मुड़पार के क्वॉरेंटाइन सेंटर  के आसपास निर्मित क्वारंटीन सेंटर में रखने की बात की  थी।  प्रबुद्ध व्यक्तियों, सरपंच, सचिव, पटवारी के समझाने पर  वे कोणार्क महाविद्यालय के बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रहने के लिए सहमत हुए थे। अगले दिन 26 मई को सुबह 9  बजे गांव के नजदीक क्वारंटीन सेंटर पर जाने की पुनः जिद करते हुए सुबह के लिए तैयार नाश्ता पोहा को कड़ाही सहित जमीन में फेंक दिया और रसोइयों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए सेंटर से बाहर निकल गए।  इसकी सूचना एसडीएम दी गई। समझाइश देकर इन्हें पुनः वापस सेंटर पर ले जाया गया और वे श्रमिक वहां खाना खाए। क्वारंटीन सेंटर का नलकूप 27 मई को सुबह 8 बजे खराब हो जाने पर पड़ोस के घर से तत्काल नहाने और पीने के लिए पानी की व्यवस्था की गयी। पानी की इस वैकल्पिक व्यवस्था को अमान्य करते हुए 27 व्यक्ति क्वारंटीन सेंटर से खोखरा के बेलडबरी तालाब में नहाने चले गए। इसकी सूचना ग्राम पंचायत सचिव द्वारा एसडीएम व तहसीलदार को दूरभाष के माध्यम से दी गई। अधिकारियों ने वहां पहुंचकर नहाने गए लोगों को क्वारंटीन सेंटर पर वापस लाया।इस दौरान श्रमिकों द्वारा वहां उपस्थित तहसीलदार एवं पुलिस के समक्ष ही गांव के सचिव, सरपंच एवं पंच के साथ दुर्व्यवहार किया गया। मजदूरों के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार  की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। जिसके आधार पर कुल 34 लोगों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट क्रमांक 0245/2020 दर्ज कराया गया। 
    
ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH