छत्तीसगढ़ के 06 पुलिस अधिकारियों को सुपर इंवेस्टिगेटर सम्मान और 51 पुलिसकर्मियों को इंद्रधनुष सम्मान से किया गया सम्मानित

रायपुर , 06-03-2021 7:47:25 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के 06 पुलिस अधिकारियों को सुपर इंवेस्टिगेटर सम्मान और 51 पुलिसकर्मियों को इंद्रधनुष सम्मान से किया गया सम्मानित
रायपुर 06 मार्च 2021 - प्रदेश में दुष्कर्म के आरोपितों को शीघ्र आजीवन कारावास की सजा दिलाने पर उत्कृष्ट विवेचकों को सुपर इंवेस्टिगेटर सम्मान से सम्मानित किया। इसके साथ ही बेहतर कार्य करने पर 51 पुलिसकर्मियों को इंद्रधनुष सम्मान प्रदान किया गया।

जनता में पुलिस के प्रति बढ़ेगा विश्वास

इस मौके पर डीजीपी डीएम अवस्थी ने कहा कि चुनौतियों का सामना डटकर करना चाहिए। घटना के बाद घटनास्थल पर तत्काल जाने से सफलता जल्द मिलती है। महिला विरुद्ध अपराध होने पर ज्यादा संवेदनशीलता के साथ जांच करनी होती है। जितनी जल्दी आरोपितों को सजा दिलाएंगे, जनता में पुलिस के प्रति उतना ही विश्वास बढ़ेगा।

सुपर इन्वेस्टिगेटर सम्मान किया गया प्रदान

कार्यक्रम में आइजी विवेकानंद सिन्हा, रतन लाल डांगी, एसपी संतोष सिंह, दिव्यांग पटेल उपस्थित रहे। डीजीपी अवस्थी ने उप पुलिस अधीक्षक राजीव शर्मा, निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक नीता राजपूत, उप निरीक्षक रंजीत प्रताप सिंह, सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक मोहित चेलक को सुपर इन्वेस्टिगेटर सम्मान प्रदान किया।

जीपीएस डाटा एनालिसिस बना मददगार

आपको बता दें छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में पिछले वर्ष दो जुलाई को नाबालिग को घर से अगवा कर अज्ञात आरोपितों ने दुष्कर्म किया और फरार हो गए। प्रकरण में कोई भी प्रत्यक्षदर्शी नहीं होने की वजह से प्रकरण पूरी तरह ब्लाइंड था। इस केस में करीब 50 हजार मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया गया। बेमेतरा पुलिस ने जीपीएस डेटा एनालिसिस की मदद से मासूम पीड़िता के साथ दुष्कर्म के आरोपित ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता ने आरोपी ट्रक चालक और ट्रक की पहचान की। आरोपी ट्रक चालक सूरज प्रजापति जो कि विधानसभा रोड सड्डू में रहता था और मूल रूप से जिला गढ़वा झारखंड का रहने वाला है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस के 40 लोगों की टीम दिन-रात लगी थी।

ताज़ा समाचार

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH