10 जून से 17 जून तक इंटक कांग्रेस राष्ट्रपति को भेजेंगे पोस्टकार्ड ,,

छत्तीसगढ़ , 09-06-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
10 जून से 17 जून तक इंटक कांग्रेस राष्ट्रपति को भेजेंगे पोस्टकार्ड ,,
केंद्र सरकार कोविड-19 की आड़ में मजदूर विरोधी, पूंजीपतियों के हित मे ले रहा है फैसला 10 जून को राष्ट्रव्यापी हड़ताल इंटक का समर्थन - दीपक दुबे अध्यक्ष इंटक छः ग 

जांजगीर चाम्पा 09 जून 2020 - भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) छः ग प्रदेशाध्यक्ष दीपक दुबे ने प्रेस को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज 82 दिनों से देश के रफ़्तार प्रगति कोरोना कोविन्ड 19 के वजह से रुक गई है 20 मार्च को प्रधानमंत्री द्वारा जनता कर्फ्यू की घोषणा फिर सम्पूर्ण लॉक डाउन और आज लॉक डाउन के चौथे चरण चल रहा है जिसके बाद भी लगातार मरीज बढ़ रहे हैं ! 
कोरोना संकट से अर्थव्यवस्था को उबारने के नाम पर मोदी सरकार देश की जनता पर अपना कारपोरेट परस्त और सांप्रदायिक राजनीतिक एजेंडा थोपने पर अमादा है। श्रम कानूनों को दरकिनार कर कॉर्पोरेट की मदद मात्र के उद्देश्य से  प्रशासनिक आदेशों द्वारा ऐसे प्रावधान लागू कर रही है, जो देश को फिर से दास युग में धकेल देगी। बिना किसी मजदूर संगठन से चर्चा एवं वेतन और भत्तों में कोई वृद्धि किए बिना काम ही ड्यूटी के घंटे 8 से बढ़ाकर 12 किया जाना उद्योगपतियो को फायदा पहुचना इसकी एक मिसाल है सरकार लॉक डाउन के दौरान बन्द हुवे उद्योगों में कार्यरत्त श्रमिको वेतन नही देने जैसे फैसले ,श्रम कानून में बदलाव कर मजदूरों के शोषण करने की छूट दिया जा है वैसे ही
कोयला उद्योग का निजीकरण, कामर्शियल माइनिंग, निजी क्षेत्रों को कोल ब्लॉक आवंटन, सीएमपीडीआई को कोल इंडिया से अलग करने, श्रम कानूनों में संशोधन, ठेका मजदूरों को एचपीसी वेज भुगतान, 1-1- 2017 से ग्रेज्युटी 20 लाख रुपए का भुगतान, राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता 8 & 9 में वर्णित 9.3.0, 9.4.0, 9.5.0 के प्रावधानों को राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता 10 में लागू हो आश्रितों को एवं भुविस्थापितो को रोजगार शैक्षणिक योग्यता के अनुसार दिया जाए की मांग पोस्टकार्ड अभियान के माध्यम से जिला ब्लाक एवं उद्योगों में कार्यरत श्रमिको से लिखवाकर राष्ट्रपति को भेजेंगे उन्होंने कहा कि भारत सरकार कोविड-19 की आड़ में मजदूर विरोधी, उद्योग विरोधी, पूंजीपतियों के हित में फैसले कर रहा है। यह सरकार देश के पब्लिक सेक्टर को तबाह करना चाहता है प्रधानमंत्री द्वारा 20 लाख करोड़ राहत पैकेज की घोषणा करने पर किसी भी जरूरत मन्द को सीधे फायदा नही मिलेगा उनको ऑफिसों की चक्कर काटना पड़ेगा कमीशन देना पड़ेगा। जिसका हम विरोध करते हैं देश के टैक्सपेयर को छोड़कर सभी के एकाउंट में सीधे कोरोना राहत 10000 हजार रूपये एवं 6 माह तक 7500 प्रतिमाह कोरोना हमारे नेता द्वारा मांगा गया है उसे अविलंब पूर्ण किया जाना इन मांगों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) छत्तीसगढ़ राष्ट्रपति के नाम पोस्टकार्ड अभियान दिनांक 10 जून से 17 जून तक चलाकर पोस्टकार्ड राष्ट्रपति भवन के एड्रेस पर पोस्ट किया जाएगा 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 15 मई 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 15 मई 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
माँ को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखना 08 साल के मासूम को पड़ा भारी, माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर..
माँ को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखना 08 साल के मासूम को पड़ा भारी, माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर..
सक्ती से बड़ी खबर - इन ग्राम पंचायतों में धारा 144 लागू , कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
सक्ती से बड़ी खबर - इन ग्राम पंचायतों में धारा 144 लागू , कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
स्कूल में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 03 कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
स्कूल में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 03 कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते संजय कुकरेजा सहित 15 जुआरी गिरफ्तार, तास और मोबाईल सहित डेढ़ लाख नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते संजय कुकरेजा सहित 15 जुआरी गिरफ्तार, तास और मोबाईल सहित डेढ़ लाख नगद जप्त
जांजगीर चाम्पा - हायवा की चपेट में आकर बाईक सवार युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जांजगीर चाम्पा - हायवा की चपेट में आकर बाईक सवार युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
चलती स्लीपर बस में महिला के साथ गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर ने दिया वारदात को अंजाम
चलती स्लीपर बस में महिला के साथ गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग, फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग, फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी
जांजगीर चाम्पा - चार लोगों की हत्या में बड़ा खुलासा, इस वजह से सोना ने दिया था हत्याकांड को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - चार लोगों की हत्या में बड़ा खुलासा, इस वजह से सोना ने दिया था हत्याकांड को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH