दर्दनाक हादसा , ईट भट्टे में दबने से 3 साल के मासूम और एक महिला की दर्दनाक मौत एक गंभीर

बेमेतरा , 02-03-2021 11:41:25 PM
Anil Tamboli
दर्दनाक हादसा , ईट भट्टे में दबने से 3 साल के मासूम और एक महिला की दर्दनाक मौत एक गंभीर
बेमेतरा 02 मार्च 2021 - बेमेतरा जिले के मारो चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पुटपूरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। जहां पर ईंट भट्ठे के पास खेल रहे 3 साल की मासूम और एक भट्ठे में काम करने वाली एक मजदूर महिला की मौत हो गई। दरअसल हादसा उस वक्त हुआ जब ईट भट्टे के पास 3 साल का मासूम प्रीतम प्रजापति खेल रहा था। वही पास में मृतक महिला मजदूर ललिता ध्रुव 32 साल काम कर रही थी तभी अचानक से ही ईट का भट्टा ढह गया।

जिससे मासूम दब गया बच्चे की चीख-पुकार सुन कर महिला उसे बचाने दौडी मगर वह भी ईंट भट्ठे की चपेट में आ गई और दबकर दोनों जल गए  जिससे 3 साल की मासूम के साथ महिला मजदूर की भी मौत हो गई। वही ईट भट्टे का मालिक भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक नानघाट क्षेत्र के ग्राम पुटपुरा निवासी मुकेश प्रजापति का गांव में ही ईंट भट्टा है। सुबह करीब 8 बजे भट्ठे पर ईंट पकाने का काम चल रहा था। वहां पास में ही मुकेश का 3 साल का बेटा प्रतीक भी खेल रहा था। खेलते-खेलते प्रतीक भट्ठे के पास पहुंच गया। तभी अचानक भट्टे की दीवार भरभरा कर गिर पड़ी और प्रतीक उसी के नीचे दब गया।

हादसा होते देख भट्टे पर काम करने वाली गांव की ही मजदूर ललिता (32) पति जितेंद्र ध्रुव उसे बचाने के लिए दौड़ी। इससे पहले की बच्चे को ललिता बचा पाती दीवार का एक बड़ा हिस्सा उसके ऊपर भी जा गिरा। इसके चलते दोनों की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई। 

मौके पर मौजूद प्रतीक के दादा राजपाल प्रजापति भी बचाने के लिए पहुंचे और गंभीर रूप से झुलस गए , सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए नवागढ़ के अस्पताल भिजवाया है। वहीं राजपाल प्रजापति को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका दायां पैर गंभीर रूप से झुलस गया है। 

चौकी प्रभारी राजेंद्र कश्यप ने बताया कि आशंका है कि एक ईंट खिसकने के चलते पूरी दीवार गिरी होगी भट्टा पंचायत की अनुमति से ही संचालित था।
दर्दनाक हादसा , ईट भट्टे में दबने से 3 साल के मासूम और एक महिला की दर्दनाक मौत एक गंभीर

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH