देश भर में घुम घुम कर ज्वेलरी देखने के बहाने ज्वेलरी दुकानों से जेवरात चोरी करने वाले महिला गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

रायपुर , 02-03-2021 10:35:19 PM
Anil Tamboli
देश भर में घुम घुम कर ज्वेलरी देखने के बहाने ज्वेलरी दुकानों से जेवरात चोरी करने वाले महिला गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
रायपुर 02 मार्च 2021 - देश भर में घुम - घुम कर ज्वेलरी देखने के बहाने ज्वेलरी दुकानों से जेवरात चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय महिला गिरोह के 02 सदस्य को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी धीरज कुमार झा ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सदर बाजार कोतवाली स्थित महावीर अशोक ज्वेलर्स का प्रबंधक है। 

दिनांक 22.02.2021 को लगभग 03ः30 बजे दुकान में तीन महिला ग्राहक खरीदी करने आई और बैंगल दिखाने बोली, दुकान का सेल्समेन उनको बैंगल दिखा रहा था। इसी दौरान एक महिला ने दो जोडी बैंगल जिसका वजन 106.00 ग्राम 22 कैरेट और मूल्य 550000/- (पांच लाख पचास हजार रूपये) है, को अपने पर्स में रख कर चोरी कर चले गये। जिस पर अज्ञात महिला आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमंाक 55/21 धारा 379, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

चोरी की घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली आंजनेय वाश्णेय (भा.पु.से.) एवं थाना प्रभारी कोतवाली  मोहसिन खान को अज्ञात महिला आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में उपनिरीक्षक रामचंद्र साहू थाना कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली व थाना गोलबाजार की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थी सहित दुकान में कार्य करने वाले कर्मचारियों से घटना व अज्ञात आरोपियों के हुलियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया तथा शहर में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेज प्राप्त कर दोनों फुटेजों का मिलान कर अज्ञात महिला आरोपियों के आने - जाने वाले मार्गो को चिन्हांकित किया गया। 

टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात आरोपियों के आने -जाने हेतु उपयोग किये वाहनों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान टीम को आरोपियों के रूकने के स्थान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिससे अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने में सफलता मिली। चूंकि महिलायें बहुत ही शातिर किस्म के चोर थे जो चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गये थे। जिस पर टीम द्वारा अज्ञात महिला आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण किया गया, विश्लेषण के दौरान आरोपियों की उपस्थिति उ.प्र. के कानपुर में होना पाया गया। जिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम उ.प्र. के कानुपर रवाना हुई। 

टीम द्वारा कानपुर पहुँच कर आरोपियों की पतासाजी करते हुये आरोपी प्रार्ची तिवारी एवं पुष्पा देवी उर्फ श्यामा देवी उर्फ शशि को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने गिरोह के एक अन्य सदस्य पूनम यादव जो पुष्पा देवी उर्फ श्यामा देवी उर्फ शशि की पुत्री है, के साथ मिलकर उक्त चोरी की घटना को कारित करने के अलावा देश भर में घुम - घुम कर इसी तरीका वारदात के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं को भी कारित करना बताया गया। महिला आरोपियान अपना गिरोह बनाकर पूरे देश भर में घुम - घुम कर ज्वेलरी दुकान में ज्वेलरी देखने के बहाने जाकर मौका पाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। 

आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी 10,000/- रूपये एवं अपराध से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। घटना में शामिल फरार आरोपी पूनम यादव की पतासाजी कर उसकी गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। 

गिरफ्तार महिला आरोपी 01. प्रार्ची तिवारी पति प्रशांत तिवारी उम्र 27 साल निवासी भारत गैस एजेंसी के पास जरौली फेस-1 थाना बर्रा जिला कानपुर (उ.प्र.) , 02. पुष्पा देवी उर्फ श्यामा देवी उर्फ शशि पति बाबू सिंह यादव उम्र 57 साल निवासी एल आई जी 144 जरौली फेस-1 थाना बर्रा जिला कानपुर (उ.प्र.)।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH