अवैध संबंध के चलते जीजा के साथ मिल कर पत्नी ने की पति की हत्या , दाह संस्कार की थी पूरी तैयारी लेकिन एन वक्त पर किस्मत ने दिया धोखा

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंध के चलते जीजा के साथ मिल कर पत्नी ने की पति की हत्या , दाह संस्कार की थी पूरी तैयारी लेकिन एन वक्त पर किस्मत ने दिया धोखा
कटिहार 02 मार्च 2021 - बलरामपुर थाना क्षेत्र के वीरनगर में अवैध संबंध को लेकर ससुराल आए युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी व साढु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बलरामपुर थाना में दर्ज कराए गए प्राथमिकी में मृतक अनिल ऋषि के पश्चिम बंगाल निवासी मामा ज्योतिष सदा ने बताया है कि विगत 25 फरवरी को अनिल माघी पूर्णिमा के अवसर पर अपने ससुराल वीरनगर हाटगाछी गया था। इसी बीच 27 फरवरी को उसकी सास चमेली देवी द्वारा अपने दामाद के घर पर अनिल की मृत्यु हो जाने की खबर दी गई।

एंबुलेंस से शव लेकर मृतक की सास चमेली देवी, पत्नी लीलम देवी, ससुर गणेश सदा और चचेरा साला गोङ्क्षवदा पश्चिम बंगाल स्थित मृतक के घर पहुंचे। बताया गया कि अत्यधिक शराब पीने से उसकी मौत हो गई। दाह संस्कार के दौरान शव उठाने पर गर्दन टूटी हुई पाई गई जिसके बाद लोगों ने बंगाल के कानकी पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुँच कर पश्चिम बंगाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पत्नी लीलम देवी से पूछताछ करने पर बताया कि बहनोई के साथ मिलकर गला दबा अनिल की हत्या कर दी थी साथ ही उसने अपने बहनोई के साथ अवैध संबंध होने की बात भी स्वीकार की। वहीं लीलम के चचेरे भाई गोविंदा ने भी बताया कि उसके सामने ही घटना को अंजाम दिया गया था लेकिन डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। 

बलरामपुर थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि प्राप्त आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है तथा मृतक की पत्नी व साढु जयचंद सदा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं बलरामपुर थाना क्षेत्र के वीरनगर में अवैध संबंध को लेकर ससुराल आए युवक की गला दबाकर हत्या मामले को लेकर तरह तरह की चर्चा होती रही। लोगों ने कहा कि महिला का उसके जीजा के साथ लंबे समय से संबंध चल रहा था।  

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH